राजनांदगांव

कोमलदेव गढ़े
26-May-2021 5:45 PM
कोमलदेव गढ़े

अंबागढ़ चौकी, 26 मई। नगर के वार्ड 3 निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक कोमलदेव गढ़े (75) का गत दिनों निधन हो गया। वे कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। वे अपने पीछे 3 पुत्रों सहित एक भरापूरा परिवार छोड़ गए। शिक्षक श्री गढ़े का अंतिम संस्कार नगर के शिवनाथ मुक्तिधाम में विधि-विधान से किया गया। सेवानिवृत्त शिक्षक कोमलदेव गढ़े का नगर व क्षेत्र में शिक्षा के विकास में अमूल्य योगदान था। श्री गढ़े को शोकसभा में स्थानीय नागरिकों एवं शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारी-कर्मचारियों एवं शिक्षकों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी ने शिक्षक श्री गढ़े के निधन पर शोक व्यक्त किया।

 

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news