राजनांदगांव

झीरम के दिवंगतों को कांग्रेसियों ने किया नमन
26-May-2021 6:32 PM
झीरम के दिवंगतों को कांग्रेसियों ने किया नमन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबागढ़ चौकी, 26 मई।
झीरम घाटी नक्सली हमले में शहीद हुए प्रदेश कांग्रेस के नेताओं को मंगलवार को उनके शहादत दिवस पर कांग्रेसियों ने नमन करते श्रद्धासुमन अर्पित करते श्रद्धांजलि दी। 

इस दौरान कांग्रेसियों ने शहीदी नेताओं की शहादत व छग के विकास में उनके द्वारा दिए गए योगदान की चर्चा करते उनके बताए मार्गों पर चलकर पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने नक्सली हिंसा में झीरम घाटी में शहीद हुए छग के वीर सपूतों व कांग्रेस के शीर्ष नेताओं व उनकी शहादत दिवस पर नमन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस दौरान पं. विद्याचरण शुक्ल,  नंदकुमार पटेल, महेन्द्र कर्मा, उदय मुदलियार जैसे शीर्ष कांग्रेस नेताओं का असमय चले जाने को पार्टी के लिए एक बड़ी क्षति बताया।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास बलिदानों व बलिदानियों से भरा हुआ है। कांग्रेस के राष्ट्रीय व प्रदेश स्तरीय नेताओं ने देश की रक्षा, एकता, अखंडता के लिए अपने प्राणों की आहुतियां दी है। ऐसे शहीदी नेताओं को देश व पार्टी कभी भूला नहीं पाएगी। ब्लॉक अध्यक्ष मानिकपुरी ने स्थानीय कार्यकर्ताओं को शहीदी नेताओं के बताये मार्गों पर चलकर पार्टी की मजबूती के लिए काम करने का संकल्प दिलाया।

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रमेश त्रिपाठी, ब्लॉक कांग्रेस महामंत्री जशवंत साहू, जिला कांग्रेस के सचिव पन्नालाल मेश्राम, पिंटू तिवारी, अविनाश कोमरे, पार्षद मुकेश सिन्हा, मनीष बंसोड, शंकर निषाद, अफसान खान,  मोहन मलगामे, राजेन्द्र मंडावी, पिन्टू तिवारी, बल्ला दुबे, ओमेश दुबे, अशोक साहू, लोकदीप बोरकर आदि उपस्थित थे। कांग्रेसियों ने शहादत दिवस का कार्यक्रम कोरोना प्रोटोकाल के तहत मिले निर्देशों के अनुरूप किया।
 

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news