महासमुन्द

महिला की हत्या, पति और बेटा गिरफ्तार
27-May-2021 1:44 PM
महिला की हत्या, पति और बेटा गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 27 मई।
किराए के मकान में अकेले रह रही महिला की धारदार हथियार से हत्या के मामले में तुमगांव पुलिस ने महिला के पति और पुत्र को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त हथियार भी पुलिस ने बरामद कर ली है। 

पुलिस के अनुसार तुमगांव के वार्ड 12 में एक मकान में अकेली निवास कर रही सुशीला बाई साहू पति गोवर्धन साहू 50 साल हाल ही में किराए के मकान में रहने लगी थी। इससे पहले वह अपने पति और बच्चों के साथ रहती थी। महिला का काफी समय से दिमागी हालत खराब होने के कारण इलाज चल रहा था। 
रविवार की रात पुलिस को सूचना मिली कि सुशीला बाई की हत्या कर दी गई है। 

घटनास्थल पर आरोपियों ने क ोई सुराग नहीं छोड़ा था। दो-तीन दिनों में पुलिस को हत्यारों का सुराग लगा कि हत्या के ठीक पहले महिला का पति और उसका बेटा महिला से मिलने पहुंचे थे। आरोपियों ने पुलिस को जानकारी दी है कि किराए के मकान में रहने से मना करने के बावजूद महिला वहीं रह रही थी, इसीलिए योजना बनाकर बाप-बेटे दोनों ने टांगी से महिला की हत्या कर दी। पुलिस ने महिला के पति गोवर्धन साहू और बेटे भावेश को गिरफ्तार किया है।

 पुलिस के अनुसार महिला की दिमागी हालत ठीक नहीं थी और काफी समय से उसका इलाज चल रहा था। 

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news