महासमुन्द

यास के चलते नवतपा में भी नहीं तप रही धरती
27-May-2021 7:40 PM
यास के चलते नवतपा में भी नहीं तप रही धरती

महासमुंद, 27 मई। चक्रवात याश के प्रभाव से नवतपे के दूसरे दिन भी कल सूर्य की तपिश कम थी। परसों पहले दिन भी चक्रवात के कारण नमी बनी रही। जिले में तूफान का आंशिक असर होने से दिनभर सूरज की लुका छिपी चली। हल्के बादल और 26 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा के झोंके चलते रहे। रात में इसका असर कम था, 22 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से झोंके चल रहे थे। जिले में हवा की गति अधिक होने के कारण अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। आज भी तेज हवाएं चल रही है और बादलों में सूर्य की लुका छिपी जारी है। 

कल बुधवार को महासमुंद का अधिकतम तापमान 42 डिग्री एवं रात में न्यूनतम 26 डिग्री दर्ज की गई। मालूम हो कि नौतपा 25 मई से शुरू हो गया है, जो 2 जून तक रहेगा। चक्रवात के कारण लोगों को गर्मी से काफी राहत है, लेकिन कहा जा रहा है कि कल 28 के बाद मौसम खुलेगा और सूर्य अपना तेवर दिखाएगा। अभी तूफान के चलते जिले में हवा के झोंके तेज होने के कारण होडिंग्स लगे फ्लैक्स फट गए हैं। कई पेड़ झुक गए हैं। मौसम विभाग ने आगामी 48 घंटों के लिए सतर्कता बरतने की अलर्ट जारी की है।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news