रायपुर
भोजपुरी समाज ने कोरोना से मुक्ति के लिए किया रुद्राभिषेक
27-May-2021 7:41 PM
रायपुर, 27 मई। अखिल भारतीय भोजपुरी साहित्य समाज ने कोरोना से मुक्ति के लिए बुद्ध पूर्णिमा पर रुद्राभिषेक किया। साहित्य समाज के प्रदेश अध्य्क्ष मुक्ती नाथ पांडेय ने सदस्यों के साथ बुद्ध पूर्णिमा पर हवन अनुष्ठान यज्ञ किया जिसमें सभी लोग सामूहिक रूप से सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए सम्मलित हुए। पंडित एवं ज्योतिषचार्य यदुमंश मणि त्रिपाठी ने हवन अनुष्ठान को संम्पन्न कराया।
सदस्यों सभी के स्वस्थ और दीर्घायु की कामना और प्राथना किये साथ ही विश्वास जताया कि अब भगवान आगे भी इसी प्रकार से स्थिति को सामान्य बनाएंगे। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि हमसब को शासन और प्रशासन के नियमावली का पालन करना है।
इस अवसर पर अखिलेश सिंह,अनिल सिंह,शेषनाथ तिवारी,भगवान शर्मा,गौरीशंकर गुप्ता,सुधीर राय,बी.बी.ओझा,प्रमोद सिंह,सुनील तिवारी मुख्य रूप से उपस्थित थे।