राजनांदगांव

आधुनिक भारत के शिल्पकार व युग पुरूष थे पं. नेहरू - मानिकपुरी
28-May-2021 6:52 PM
आधुनिक भारत के शिल्पकार व युग पुरूष थे पं. नेहरू - मानिकपुरी

अंबागढ़ चौकी, 28 मई। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें नमन करते उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेसियों ने पं. नेहरू द्वारा भारत वर्ष के विकास में दिए गए योगदान को स्मरण करते उन्हें आधुनिक भारत का शिल्पकार व युग पुरूष बताया। 

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा पं. नेहरू की पुण्यतिथि  पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कार्यालय परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर उन्हें याद किया गया। श्रद्धांजलि सभा का शुभारंभ पं. नेहरू के तैलचित्र पर दीप प्रज्जवलन एवं श्रद्धासुमन अर्पित कर किया गया। ब्लॉक अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी ने पं. नेहरू को आधुनिक भारत का शिल्पकार व युग पुरूष बताया। 

उन्होंने कहा कि पं. नेहरू युवाओं को रोजगार व देश की तरक्की के लिए अविभाजित मध्यप्रदेश के समय छग में भिलाई स्टील प्लांट की स्थापना की थी, जो आज देश की महत्वूपर्ण संस्था है। श्रद्धांजलि सभा में पार्षद अविनाश कोमरे, मुकेश सिन्हा, मनीष बंसोड़, शंकर निषाद, सरपंच मोहन मलगामे, राजेन्द्र मंडावी, अफसान खान, पवन ठाकुर, जावेद खान, वैभव परिहार, सौरभ मिलींद, ओमेश दुबे, अशोक साहू, गोलू सिन्हा आदि प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news