राजनांदगांव

बच्चे का अपहरण कर मां का रेप
29-May-2021 2:46 PM
बच्चे का अपहरण कर मां का रेप

  श्मशान घाट में बच्चे के सामने बलात्कार  

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव/गंडई, 29 मई।
गंडई के नजदीक ठंडार गांव में एक महिला के साथ रेप किए जाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना 25 मई की है। महिला के साथ बलात्कार करने से पहले आरोपियों ने उसके एक मासूम बच्चे का अपहरण कर लिया था। बच्चे को छोडऩे के एवज में आरोपियों ने उसकी मां से बलात्कार किया। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने गांव के श्मशान घाट में बच्चे के सामने ही मां से बलात्कार किया। पति ने पत्नी की आपबीती सुनने के बाद पुलिस में मामले की शिकायत की। इसके बाद फौरन हरकत में आते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी कृष्ण जांगड़े (24 वर्ष) और चोवाराम टंडन (27 वर्ष) ने 25 मई की आधी रात को पीडि़ता के घर पहुंचकर उसके तीन साल के मासूम बच्चे को अगुवा कर लिया। बच्चे को जान से मारने की धमकी देकर आरोपी अपने साथ श्मशान घाट ले आए। पीडि़ता को धमकाते हुए आरोपियों ने कहा कि साथ नहीं आने पर बच्चे को जान से मारने की धमकी दी। 

बताया जा रहा है कि बच्चे की जान पर बात आने के कारण महिला टूट गई। इसके बाद दोनों आरोपियों ने महिला से रेप किया। अपने साथ हुए दुराचार के दो दिन बाद महिला ने पति के साथ थाना पहुंचकर पुलिस में शिकायत की। पुलिस बयान में महिला ने बताया कि दोनों आरोपियों ने बच्चे का गला दबाकर हत्या करने की धमकी दी और उससे जबर्दस्ती शारीरिक संबंध बनाया। 

बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी लंबे समय से महिला को परेशान कर रहे थे। महिला आरोपियों के बर्ताव को सामाजिक लोकलाज के भय से नजर अंदाज कर रही थी। इस संबंध में थाना प्रभारी शशिकांत सिन्हा ने बताया कि शिकायत के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दुष्कर्म के साथ-साथ बच्चे के अपहरण का भी मामला दर्ज किया गया है। 

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news