राजनांदगांव

नौतपा के उग्र तेवर से सडक़ें सूनी, पारा 42 डिग्री
30-May-2021 2:35 PM
नौतपा के उग्र तेवर से सडक़ें सूनी,  पारा 42 डिग्री

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 30 मई।
नौतपा अब अपने उग्र तेवर लेकर लोगों के पसीने छुड़ा रहा है। पिछले दो दिनों से लगातार तापमान में हो रही बढ़ोत्तरी से लोग गर्मी से उबल रहे हैं। 25 मई से शुरू हुए नौतपा के लिहाज से यह पहला दिन है, जब तापमान 42 डिग्री के करीब पहुंच गया है। नौतपा के पहले दो-तीन दिन मौसम का मिजाज ठंडा रहा। लिहाजा गर्मी नौतपा के शुरूआती दिनों में गायब रही। 

रविवार को नौतपा के असर से सडक़ें सूनी नजर आई। वहीं चिलचिलाती धूप से लोग बेहाल होते दिखे। वहीं लोग गर्मी से राहत पाने कूलर और एसी का सहारा ले रहे हैं।

इधर गर्म हवाओं के थपेड़ों से लू के हालात बन गए हैं। दिन और रात के तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। चिलचिलाती धूप से चेहरे झुलसने लगे हैं। गर्म हवाओं के असर से लोग बेहाल होने लगे हैं। बीते 25 मई से शुरू हुई नौतपा ने लोगों को झुलसा रही है। अब बढ़ती गर्मी के कारण लोग घरों से बाहर निकलने से परहेज कर रहे हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को तापमान  42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मई माह इस साल खराब मौसम की भेंट चढ़ गया। झुलसा देने वाली गर्मी से लोगों को राहत मिली। इधर सूर्य की तपिश से सडक़ों में दोपहर में सन्नाटा पसरने लगा है। तेज धूप और गर्म हवाओं के चलने से लोग हलाकान होने लगे हैं। वहीं घरों से निकलने वाले लोग टोपी, चश्मा और स्कार्फ का उपयोग कर रहे हैं। 

मौसम में तब्दीली के साथ ही विगत तीन-चार दिनों से तापमान में अचानक वृद्धि होने से लोग चिलचिलाती गर्मी से बेहाल होने लगे हैं। मई माह के अंतिम सप्ताह में भीषण गर्मी ने अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। सुबह से ही गर्म हवाएं चल रही है। चिलचिलाती धूप से बचने लोग छांव की तलाश में रहने लगे हैं। लगातार तापमान में वृद्धि होने से पारा 41 डिग्री से पार हो गया है। भीषण गर्मी के चलते दोपहर बाद शहरी सहित ग्रामीण इलाकों में सन्नाटा पसरने लगा है। लोग घरों से बाहर निकलने में भी परहेज करने लगे हैं। वहीं बाजार में भी सुबह से दोपहर तक ही लोग दिखाई देने लगे हैं। दोपहर बाद शहर सहित अन्य इलाकों में लोगों की उपस्थिति नहीं के बराबर दिखाई दे रही है। मौसम को देखते फलों की मांग भी लोगों के बीच बनी हुई है।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news