छत्तीसगढ़ » बस्तर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 9 अक्टूबर। कवर्धा घटना में एकतरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए आज भारतीय जनता पार्टी ने प्रांतीय आह्वान पर जिला स्तरीय धरना दिया। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस हमेशा तुष्टीकरण की राजनीति करती है। कांग्रेस जब-जब शासन में आई है, धार्मिक भेदभाव व साम्प्रदायिक हिंसा को बढ़ावा मिला है।
आज भाजपा जिला कार्यालय के समक्ष कवर्धा मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी का जिला स्तरीय धरना दोपहर 1 से शाम 4 बजे तक आयोजित किया गया। धरने को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष रूपसिंह मण्डावी ने कहा कि छत्तीसगढ़ जैसे शांत प्रदेश का वातावरण कांग्रेस के कुशासन में खराब हो रहा है। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण कवर्धा में हो रही घटनाएं हैं। कांग्रेस की प्रदेश सरकार तुष्टीकरण की राजनीति करते हुए कवर्धा घटना में निर्दोष लोगों पर एकतरफा कार्रवाई कर रही है। भारतीय जनता पार्टी इसका पुरजोर विरोध करती है। आज समूचे छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की दोमुँही राजनीति के विरोध में भाजपा धरना प्रदर्शन कर रही है।
श्री मण्डावी ने कहा कि प्रदेश में दुर्भाग्य से साम्प्रदायिक लपटें उठ रही है और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उत्तरप्रदेश की राजनीतिक यात्रा कर रहे हंै। कांग्रेस व प्रदेश के मुखिया का गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार छत्तीगसढ़ की जनता देख रही है। कवर्धा हिंसा सीधे तौर पर प्रदेश कांग्रेस सरकार की नाकामी है, ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के बजाए कांग्रेस सरकार निर्दोष लोगों पर कार्यवाही करने से बाज नहीं आ रही है।
अनुसूचित जनजाति राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश कश्यप ने कहा कि कांग्रेस के ढाई साल के शासन में छत्तीसगढ़ को बर्बादी के कगार पर खड़ा कर दिया है। पहली बार छत्तीसगढ़ में साम्प्रदायिक हिंसा की घटनाएं हुयी है। कवर्धा की घटना सामान्य नहीं है, प्रदेश में शांति और सौहाद्र बना रहे, इसकी चिंता सरकार को करनी चाहिए। मगर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अभी अपना पद बचाने की चिंता ज्यादा है। जो प्रदेश में बने ऐसे कठिन हालात में अपने नेताओं की तिमारदारी करने बाहर घूम रहे हैं। कवर्धा में हिंसा के बाद जानबूझ कर निर्दोष लोगों पर सरकार के इशारे पर कार्यवाही की जा रही है। प्रदेश में कानून व्यवस्था ठप हो चुकी है।
धरने को डॉ. सुभाऊ कश्यप, लच्छूराम कश्यप, कमलचंद्र भंजदेव, विद्याशरण तिवारी, योगेन्द्र पाण्डे, सुरेश गुप्ता, राजेन्द्र बाजपेयी, अविनाश श्रीवास्तव, महेश कश्यप, लक्ष्मी कश्यप, राममूर्ति पाण्डे, विक्की साहू, बीडी कश्यप ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री वेदप्रकाश पाण्डे ने किया।
जिला स्तरीय धरना में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक संतोष बाफना, बैदुराम कश्यप, राजाराम तोड़ेम, अश्वनी सरडे, शिवनारायण पाण्डे,समुंदसाय कच्छ, जिपं अध्यक्ष वेदवती कश्यप, मनीराम कश्यप, श्रीधर ओझा, गोदावरी साहू, योगेन्द्र कौशिक, रजनीश पानीग्राही, व्ही.एस. राजपूत, नरसिंह राव, बाबुल नाग, संजय पाण्डेय, मनोहरदत्त तिवारी, आर्येन्द्र सिंह आर्य, आलोक अवस्थी,संग्राम सिंह राणा, मनोज पटेल, संतोष त्रिपाठी, शशिनाथ पाठक, रूपेश जैन , रिंकू पाण्डे, श्रीश मिश्रा, योगेश शुक्ला, संतोष बाजपेयी, अभय दीक्षित, राजपाल कसेर, दिगम्बर राव, धनसिंह नायक, महेन्द्र पटेल, त्रिवेणी रंधारी, नीलम यादव, गणेश काले, रोशन झा, तेजपाल शर्मा, रवि कश्यप, आनंद झा, अभिषेक तिवारी, अनिमेष चैहान, सूरज मिश्रा, नरसिंह ठाकुर, नारायण सिंह ठाकुर, फुलसिंह सेठिया, विनायक गोयल, राजा यादव, पुरूषोत्तम जोशी, जितेन्द्र पानीग्राही, राधे सेठिया, नीलाम्बर सेठिया, संतोष ठाकुर, योगेश ठाकुर, बलदेव मण्डावी, सोमारू राम कश्यप, नरेन्द्र जोशी, किशोर महावर, रोहित त्रिवेदी, रोशन सिसोदिया आदि उपस्थित थे।
जगदलपुर, 9 अक्टूबर। आज पंडित सुंदरलाल शर्मा वार्ड में राशन दुकान के सामने धरना दिया गया। भाजपाइयों ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत प्रत्येक व्यक्ति को 5 किलो चावल प्रति माह प्रदान किया जाना था किंतु प्रदेश की भूपेश सरकार ने गरीबों के अनाज का वितरण न कर उसका घोटाला किया और गरीब जनता के अनाज पर डाका डाला।
पूर्व विधायक संतोष बाफना ने कहा कि यह चावल घोटाला तो पूरे प्रदेश में सभी जनता को पता है, पर क्या यह भूपेश सरकार ने इन 3 सालों में इस वार्ड में क्या एक नया इतना भी जोड़ा क्या, एक नया आंगनबाड़ी भवन भी बनाया या कुछ ऐसा काम किया जो वादे उसने किए थे। अब इनसे और कोई उम्मीद नहीं की जा सकती पर मैं उनसे आग्रह करता हूं कि हमारे गरीब जनता का अनाज उन्हें आने वाले 2 महीनों में सामान्य रूप से वितरण करें।
राजाराम तोड़ेम ने कहा कि छत्तीसगढ़ में जितने भी घोटाले हो रहे हैं मुझे ऐसा लगता है उसका पैसा दिल्ली में जा रहा है, इसी कारण से आज छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत अनाज का वितरण न कर उसमें घोटाला किया जा रहा है
संजय पांडे ने कहा, आप लोगों को पिछले 10 महीने से 5 किलो अनाज नहीं दिया जा रहा है, उस अनाज के बदले प्रति किलो 36 के हिसाब से आपके अकाउंट में पैसा जमा किया जाना चाहिए, अन्यथा भूपेश सरकार को आप सभी से माफी मांग कर इस्तीफा दे देना चाहिए।
नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कहा कि प्रदेश की भूपेश सरकार ने आम जनता और राशन संचालकों से यह कहा कि प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना यहां लागू नहीं है, पर आप सभी को यह जानकर आश्चर्य होगा कि आपके अनाज का मूल्य प्रदेश की भूपेश सरकार केंद्र सरकार से पाई पाई का हिसाब ले रही है और जो पैसा वह अपनी राजनीति चमकाने में इस्तेमाल कर रहे हैं। गरीबों के हक का अनाज उन्हें न देकर न जाने दिल्ली में किसके यहां छोड़ कर आ रहे हैं।
कार्यक्रम में केके द्विवेदी जी नरसिंह राव,महेश कश्यप, अविनाश श्रीवास्तव,गणेश काले,रोशन झा,गोविंद ईनानी केके द्विवेदी,मोतीराम बघेल,योगेश ठाकुर, ममता पोठाई,पुनीता सोनी,राजा यादव,योगेश मिश्रा,आनंद झा, अभिषेक तिवारी,बंटू पांडे,शिरीष मिश्रा,विवेक साहू,सतीश बाजपेई,राम कुमार मंडावी,दीपेश यादव,कैलाश राकेश सोनी मनीष पवार सूरज मिश्रा मुकेश ठाकुर जितेंद्र नागएवं समस्त वार्ड वासी उपस्थित थे।
जगदलपुर, 9 अक्टूबर। कलेक्टर रजत बसंल ने गुरुवार आधी रात को हाता ग्राउण्ड के समक्ष स्थित लाला जगदलपुरी ग्रंथालय का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस दौरान उन्होंने आधुनिक अध्ययन कक्ष में पहुंचकर अध्ययनरत युवाओं से बातचीत की। कलेक्टर ने यहां सुरक्षा, स्वच्छता, संचार माध्यमों की गुणवत्ता सहित विभिन्न पहलुओं के संबंध में जायजा लेने के साथ ही युवाओं से भी इस संबंध में बातचीत की।
जगदलपुर, 9 अक्टूबर। बस्तर संभाग के जिलों में विभिन्न विभागों के अंतर्गत तृतीय एवं चतुर्थ वर्ग के 988 रिक्त पदों पर भर्ती हेतु छत्तीसगढ़ शासन के वित्त विभाग द्वारा अनुमति प्रदान की गई है। इनमें सहायक ग्रेड-3 के 234 और भृत्य के 754 पद शामिल हैं।
कमिश्नर जीआर चुरेन्द्र ने इन पदों में स्थानीय युवाओं की भर्ती के लिए नियोक्ता कार्यालयों को आवश्यक तैयारी के साथ 11 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे आयोजित बैठक में शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं। कमिश्नर ने कहा कि विशेष कनिष्ठ कर्मचारी बोर्ड के माध्यम से चयन हेतु शासन द्वारा स्वीकृत पदों के अनुरुप आरक्षण रोस्टर की जानकारी, 100 बिंदु रोस्टर एवं विज्ञापन का नमूना के साथ बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे चयन परीक्षा का आयोजन कर अभ्यर्थियों के चयन की कार्यवाही शीघ्र पूर्ण की जा सके।
उद्यमिता-रोजगार के लिए युवाओं की काउंसिलिंग व पंजीयन
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 9 अक्टूबर। बस्तर के युवाओं को उद्यमिता एवं रोजगार से जोडऩे के लिए बस्तर जिला प्रशासन और लाइवलीहुड कॉलेज और कॉनफिरेड्सन ऑफ इंडियन इंड्रस्ट्री (सी.आई.आई.) के संयुक्त तत्वावधान में काउंसिलिंग और पंह्यह्यह्यजीयन आड़ावाल स्थित लाईवलीहुड कॉलेज में किया गया।
काउंसिलिंग में जिला बस्तर के युवाओं को उनकी रुचि के अनुरूप एवं भविष्य की संभावनाओं से अवगत कराने एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोडऩे हेतु मार्गदर्शन काउन्सलिंग वर्कशॉप, इंडस्ट्री इंट्रेरेक्शन, वेबिनार्स, असेसमेन्ट टेस्ट, सायकोयोमेट्रिक टेस्ट, कैरियर कॉउंसलिंग द्वारा लाभान्वित करने हेतु आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम में 66 अभ्यर्थी उपस्थित होकर अपना पंजीयन करवाया तथा काउंसलिंग में भी भाग लिया। कैरियर निर्माण हेतु मार्गदर्शन के लिए आयोजित इस काउंसिलिंग की सराहना अभ्यर्थियों ने की। सीआईआई की तरफ से प्रतिनिधित्व करने आशीष वेस्ली व उनकी टीम के सदस्य डॉ. मनोज नाग, हेमंत कश्यप उपस्थित थे।
जगदलपुर, 8 अक्टूबर। कलेक्टर रजत बसंल ने गुरुवार आधी रात को हाता ग्राउण्ड के समक्ष स्थित लाला जगदलपुरी ग्रंथालय का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस दौरान उन्होंने आधुनिक अध्ययन कक्ष में पहुंचकर अध्ययनरत युवाओं से बातचीत की। कलेक्टर ने यहां सुरक्षा, स्वच्छता, संचार माध्यमों की गुणवत्ता सहित विभिन्न पहलुओं के संबंध में जायजा लेने के साथ ही युवाओं से भी इस संबंध में बातचीत की।
जगदलपुर, 8 अक्टूबर। नगर निगम जगदलपुर के श्यामा प्रसाद मुखर्जी, चंद्रशेखर आजाद एवं सुंदर लाल शर्मा वार्ड में भाजपाइयों ने धरना दिया। भाजपाइयों का कहना है कि शहर के पूरे 48 वार्डों के राशन दुकानों के समक्ष भाजपा द्वारा धरना दिया जा रहा है, जो क्रमबद्ध रूप से धरना दिया जाएगा।
प्रदेश महामंत्री किरण देव ने कहा कि छत्तीसगढ़ के 40 लाख गरीब परिवार को मिलने वाले केंद्र की गरीब कल्याण अन्न योजना का लाभ कांग्रेस की भूपेश सरकार के द्वारा नहीं दिया जा रहा है, जिसके विरोध में छत्तीसगढ़ के 12 हजार 981 राशन दुकानों के समक्ष भाजपा द्वारा धरना दिया जा रहा है,गरीबों के चावल में जिस तरह से कटौती की गई है, इससे राज्य सरकार 15 लाख करोड़ की बचत कर गरीबों का पेट काटा है। नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कहा कि अप्रैल 2020 से अब तक कम दिए चावल का मूल्य इन गरीबों के खाते में सीधे नगद राशि राज्य सरकार प्रदाय करे।
नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे ने कहा कि गांव गरीब किसान मजदूर को झूठ बोल कर वोट लेकर सरकार बनाई और उन्हीं गरीबों के जेबों में कांग्रेस का हाथ। कोरोना काल जैसे वैश्विक महामारी में भी कांग्रेस ने गरीबों की सेवा करना छोड़ गरीबों के पेट से निवाला छीना है, जो सरकार ने महापाप किया है।
जगदलपुर, 8 अक्टूबर। बस्तर संभाग के जिलों में विभिन्न विभागों के अंतर्गत तृतीय एवं चतुर्थ वर्ग के 988 रिक्त पदों पर भर्ती हेतु छत्तीसगढ़ शासन के वित्त विभाग द्वारा अनुमति प्रदान की गई है। इनमें सहायक ग्रेड-3 के 234 और भृत्य के 754 पद शामिल हैं। कमिश्नर जीआर चुरेन्द्र ने इन पदों में स्थानीय युवाओं की भर्ती के लिए नियोक्ता कार्यालयों को आवश्यक तैयारी के साथ 11 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे आयोजित बैठक में शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं। कमिश्नर ने कहा कि विशेष कनिष्ठ कर्मचारी बोर्ड के माध्यम से चयन हेतु शासन द्वारा स्वीकृत पदों के अनुरुप आरक्षण रोस्टर की जानकारी, 100 बिंदु रोस्टर एवं विज्ञापन का नमूना के साथ बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे चयन परीक्षा का आयोजन कर अभ्यर्थियों के चयन की कार्यवाही शीघ्र पूर्ण की जा सके।
886
जगदलपुर, 8 अक्टूबर। बस्तर के युवाओं को उद्यमिता एवं रोजगार से जोडऩे के लिए आज बस्तर जिला प्रशासन और आज जिला प्रशासन, लाइवलीहुड कॉलेज और कॉनफिरेड्सन ऑफ इंडियन इंड्रस्ट्री (सी.आई.आई.) के संयुक्त तत्वावधान में काउंसिलिंग और पंजीयन आड़ावाल स्थित लाईवलीहुड कॉलेज में किया गया।
काउंसिलिंग में जिला बस्तर के युवाओं को उनकी रुचि के अनुरूप एवं भविष्य की संभावनाओं से अवगत कराने एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोडऩे हेतु मार्गदर्शन काउन्सलिंग वर्कशॉप, इंडस्ट्री इंट्रेरेक्शन, वेबिनार्स, असेसमेन्ट टेस्ट, सायकोयोमेट्रिक टेस्ट, कैरियर कॉउंसलिंग द्वारा लाभान्वित करने हेतु आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में 66 अभ्यर्थी उपस्थित होकर अपना पंजीयन करवाया तथा काउंसलिंग में भी भाग लिया। कैरियर निर्माण हेतु मार्गदर्शन के लिए आयोजित इस काउंसिलिंग की सराहना अभ्यर्थियों ने की। सीआईआई की तरफ से प्रतिनिधित्व करने आशीष वेस्ली व उनकी टीम के सदस्य डॉ. मनोज नाग, हेमंत कश्यप उपस्थित थे।
जगदलपुर, 8 अक्टूबर। कवर्धा घटना में एकतरफा पुलिस कार्रवाई का आरोप लगाते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल भानपुरी ने बस्तर ब्लॉक के ग्राम मुंडागांव के मुख्य चौराहा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं वन मंत्री मोहम्मद अकबर का पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया।
पूर्व मंत्री व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केदार कश्यप ने कहा कि सरकार के इशारे पर बेगुनाहों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है, जिसका पूरा छत्तीसगढ़ विरोध कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ को छोडक़र यूपी में राजनीतिक रोटियां सेक रहे हैं।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष संतोष बघेल, निर्देश दीवान, जनपद सदस्य भोला राम पटेल, भूषण गुप्ता, प्यारी लाल कश्यप, भक्तु राम, लखमू कश्यप, संपत कश्यप, सुनील कश्यप, लुढक़ा राम, टिंगली राम, सुदरू कश्यप,संतो पटेल, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष तुलसू राम, महामंत्री रामप्रसाद मौर्य, हरबंधू बघेल, मुकेश दीवान, भाजपा, भाजयुमो पदाधिकरी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 8 अक्टूबर। अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं बस्तर के पूर्व सांसद दिनेश कश्यप ने केसरपाल के शासकीय उचित मूल्य की दुकान पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ धरना दिया।
श्री कश्यप ने धरना स्थल पर संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र की सरकार ने गरीब कल्याण योजना के तहत कोरोना काल में मुफ्त 5 किलो चावल राज्य की कांग्रेस की भूपेश सरकार द्वारा नहीं दिया गया। चुनाव के समय गंगाजल लेकर कांग्रेसियों ने जो चुनावी वादा किया था, वह पूरा नहीं कर पाई। भाजपाईयों ने कई मुद्दों पर नारेबाजी कर धरना दिया।
इस कार्यक्रम में असगर खान, खितेश मौर्य,लक्मन सेठिया, लिंगुराम, गोरा गुप्ता, ताकेश पटेल, खूबचंद कश्यप, तिलक भारती, निखिल पाण्डे, मनमती कश्यप, गोंचु भारती, समो नाग,राम्या राम,भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 8 अक्टूबर। स्कूल बसों का टैक्स माफ करने भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक संतोष बाफना ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिखकर बस संचालकों को सरकारी राहत देने का आग्रह किया है।
दरअसल, पहले लॉकडाउन से ही सभी स्कूल बंद होने की वजह से स्कूली संस्थानों की बस सेवाएं पूरी तरह से बंद रही हैं और अब तक कोरोना महामारी आपदा के कारण आम जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त तो रहा ही है लेकिन लॉकडाउन की लम्बी अवधि के कारण स्कूली संस्थानों के बस संचालकों की कमर टूट गई है।
संतोष बाफना ने स्कूल बस संचालकों की स्थिति से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अवगत कराते हुए लिखा है कि सभी स्कूल बंद होने के कारण बस संचालकों को अपने वाहनों का परिवहन विभाग का टैक्स भी कर्ज लेकर जमा कराना पड़ रहा है। इस वजह से बस संचालकों पर टैक्स, फायनेंस, इंश्योरेंस, वाहन मेंटनेंस, वाहन चालक व हेल्पर का वेतन इत्यादि का कर्ज भी उन पर चढ़ चुका है। प्रदेशभर की स्कूली बसें पूर्ण रूप से प्रभावित होकर अब पतन की ओर अग्रसर हैं। स्कूल पूरी तरह से बंद होने के कारण सभी बस संचालक टैक्स भरने की स्थिति में नहीं है। इस बस व्यवसाय में ज्यादातर छोटे बस संचालक हैं कर्ज के कारण पहले लॉकडाउन के बाद से आज भी उनकी बसें खड़ी हुई हैं।
पूर्व विधायक बाफना ने अभी हाल ही में मध्यप्रदेश सरकार के फैसले का हवाला देते हुए अपने पत्र में कहा है कि, मध्यप्रदेश में सार्वजनिक परिवहन के कारोबार को सरकार का सहारा मिल गया है। जिसमें स्कूली बसों के अलावा अन्य सभी यात्री बस संचालकों को शिवराज सिंह चौहान की नेतृत्व वाली सरकार ने गत वर्ष लॉकडाउन की पाबंदियों से प्रभावित हुए अन्य बस संचालकों को बड़ी राहत देते हुए 100 करोड़ रूपये के टैक्स छूट को मंजूरी दे दी है। सरकार के इस फैसले के बाद से ही स्कूली बस संचालकों को बहुत बड़ी राहत मिली है।
पत्र के अंत में बाफना ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि, पहले लॉकडाउन के बाद से कोरोना संकट में स्कूली बसों के पहिए अब तक थमे हुए हैं, लेकिन उन सभी टैक्स बकाया हो गया है और संचालन किए बगैर टैक्स की भरपाई करना संस्थानों के लिए संभव नहीं है। इसलिए मेरा सुझाव है कि, जब तक प्रदेश भर में स्कूली संस्थान पूर्व की भांति संचालित नहीं होते तब तक सभी स्कूली संस्थानों की बसों का वाहन, परमिट एवं रिनुअल टैक्स पूर्णत: माफ करने पर संवेदनशीलता से विचार करें।
क्योंकि बिना सरकारी राहत के निकट भविष्य में स्कूली बसों का संचालन पूर्ण रूप से संभव नहीं होगा।
जगदलपुर, 8 अक्टूबर। थाना भानपुरी के क्षेत्र छेपड़ापारा भानपुरी निवासी अब्बास रजा उर्फ सब्बू के सूने घर से चार लाख की लगभग जेवरात सोना, चांदी व 5 लाख 30 हजार रुपए नगद अज्ञात चोरों ने ताला तोडक़र उड़ा ले गए। इसी तरह पीछे के घर में भी थाना भानपुरी की आरक्षक मायाराम के यहां भी सोना चांदी नगद जेवरात सहित चार लाख का चोरी हुआ।
पीडि़त अब्बास रजा शब्बू ने बताया कि 29 सितंबर को सुबह को भानपुरी से अजमेर शरीफ के लिए गए थे। जब वहां से वापस 6 अक्टूबर को भानपुरी निवास लौटे तो घर में सामान पूरा बिखरा पड़ा हुआ है। इसकी सूचना तत्काल थाना भानपुरी में दी गई। इसी तरह थाना भानपुरी में पदस्थ आरक्षक मायाराम यहां के यहां भी 29 व 30 सितंबर की रात्रि अज्ञात चोरों ने ताला तोडक़र जेवरात सहित नगद पार किए। भानपुरी थाना प्रभारी राजेश मरई ने कहा भानपुरी पुलिस टीम के द्वारा अज्ञात चोरों का पुलिस द्वारा छानबीन की जा रही है। चारों तरफ के सीसीटीवी एवं सुराग पता की जा रही है।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 8 अक्टूबर। खंड शिक्षा कार्यालय में स्व.भरत यादव की स्मृति में प्रत्येक संकुल के मॉडल स्कूल के लिए पांच पौधों के वितरण का कार्यक्रम इंद्रावती बचाओ अभियान के सदस्यों की उपस्थिति में रखा गया था, जिसमें उपस्थित सदस्यों के द्वारा पर्यावरण को बचाने एवं पेड़ों को लगाकर उनका संरक्षण कैसे किया जाए इसके उपाय बताए गए।
साथ ही खंड शिक्षा कार्यालय में बागवानी के निर्माण एवं उसके रखरखाव की खूब प्रशंसा की गई।
एवम सभी स्कूलों के लिए प्रेरणा स्रोत के रूप विकसित करने एवं अन्य संकुलों में भी एक मॉडल स्कूल बनाकर बाकी शालाओं के लिए प्रेरणास्रोत के रूप में कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया। उपस्थित सदस्यों के द्वारा बारी बारी से अपनी बात रखी।
इस कार्यक्रम में इंद्रावती बचाओ अभियान के सदस्यों के रूप में दशरत कश्यप, संपत झा, डॉ. प्रदीप ठाकुर, विधुशेखर झा एवं अन्य सदस्य एवं शिक्षा विभाग के खंड शिक्षा अधिकारी मानसिंग भारद्वाज, खंड स्रोत समन्वयक गरुण प्रसाद मिश्रा, खंड शिक्षा अधिकारी भारती देवांगन एवं समस्त संकुलों के संकुल शेक्षिक समन्वयक उपस्थित थे।
नक्सली नेता प्रताप ने जारी किया प्रेसनोट
जगदलपुर, 8 अक्टूबर। नक्सली संगठन के मध्य रीजनल ब्यूरो के प्रवक्ता प्रताप ने प्रेसनोट जारी कर कहा है कि संघर्षरत किसानों को हत्याओं से नहीं डरा सकते। शाहिनबाग, सिलगेर, कसार, तिकुनिया हिन्दुत्व शासकों का हत्याकांड का सबूत है।
नक्सल प्रेसनोट में कहा कि आप सभी लोग 500-1000 लोगों से दस्ते बनो, टेंगा लेकर तैयार रहो। जेल जाने से भी चिंता का कोई बात नहीं है। वहां पर 6 महीने से ज्यादा नहीं रहोगे। ये चंडीगढ़ में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की भाषण की बातें हैं।
शाहिनबाग जन आंदोलन को निरस्त करने के लिए हिन्दुत्व के नेतागण टुकड़े-टुकड़े गैंग कहते हुए उन्हें मार देने तक भडक़ाते हुये 53 लोगों को बलि पर चढ़ा दिए। सिलगेर में संघर्षरत मूलवासियों पर गोली चलाकर पांच लोगों का खून किया है। सितंबर 27 का भारत बंद की समर्थन में दण्डकारण्य में कोई सामने न आये कहते हुए आईजी सुंदरराज पी. चेतावनी दे रहा है। इस प्रकार के बातें व कार्रवाईयों से लंपेन ताकतों को उक्कसाते हुये, पुलिस के साथ गोलीबारी करवाते हुए जन आंदोलनों को विघठन करने के लिए षडय़ंत्र रचने वालों को, आंदोलनों के उभारों से मुहतोड़ जवाब दें। उनके जांच समितियां, न्याय कमेटियां सच्चाईयों को रफा-दफा कर सत्ता में बैठे अपराधियों को बचाने का प्रक्रिया के अलावा न्याय दिलवाने की नहीं होती है, इसलिए हमारी पार्टी यह आशा कर रही है कि आप उसके जाल में न फंसे।
इसी बीच हरियाणा में 17 जून को कसार गांव के किसान मुकेश सिंह को जिंदा जला कर मार डाला। पांच दिन पहले उत्तरप्रदेश के लखीनपुर खीरी में 3 कृषि कानूनों के विरोध में संघर्षरत किसानों पर केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा के बेटे के गाड़ी को भगाने से चार किसान दलजीतसिंह, नचत्तरसिंह, गुर्वीन्दरसिंह, लौप्रीतसिंह मौके पर ही दमतोड़ दिया। हमारी पार्टी इन हत्याओं को घोर निंदा करती है।
हजारों आंखों के सामने दिनदहाड़े हुये हत्याओं के लिए चीर फाड़ कर (पोस्टमार्टम) अवश्यकता नहीं पड़ती है, कहकर लाशों को रखकर हजारों किसान केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री मिश्रा के फौरन इस्तीफा करने की मांग को लेकर धरने पर उतरे। लेकिन योगी सरकार उच्च न्यायालय के भूतपूर्व न्यायमूर्ति से जांच करवाने का विश्वास दिलाये। मंत्री के बेटे पर हत्या केस दर्ज कर मृतक परिवारों को 45 लाख मुआवजा देने की बात भी कही। उनके परिवार वालों को नौकरी देने का वादा करते हुये घायलों को 10 लाख देने का आश्वासन के साथ लोगों को धरना से वापस भेज दिया। लेकिन सरकार के जांच समितियां व पोस्टमार्टम सत्ता में बैठे वालों को बचाने के लिये अकलमंद रास्ते हैं। सोर्हाबुद्धीन एनकाउंटर के मामले में जांच के लिए बैठे न्यायमूर्ति जस्टिस लोया अचानक मौत की शिकार होने को लेकर सर्वोच्च न्यायालय से स्वभाविक मौत की बात बतवाने ब्राह्मणवादियों को दलजीतसिंह, लौप्रीतसिंह का क्या मतलब होता है? वो हत्याओं के अलावा और कुछ नही है कहने के लिए अंतरजाल में रखा हुआ वीडियो पर्याप्त है। इस लिये हमारी पार्टी यह अनुरोध कर रही है कि जांच व मुआवजा को टुकराते हुये अपराधियों को सजा मिलने तक संघर्ष करें। उत्तर प्रदेश सहित छ: राज्यों में होने वाली विधान सभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को हरा कर, कृषि कानूनों का समर्थन करने वालों को सामाजिक बहिष्कार करने के लिये हमारी पार्टी दुबारा विनती कर रही है।
केन्द्र सरकार की कृषि कानूनों के विरोध में किसान लोग एक साल से ज्यादा समय से लड़ रहे हैं। दिल्ली को केन्द्र बनाकर किसान पिछले 10 महीनों से ज्यादा समय से धरना दे रहा है। उन संघर्षों का समर्थन में देश लड़ रही है। समूचे देश भर के किसान आंदोलनों से भाजपा परेशान है। राज्यों का विधान सभाओं के चुनावों में हार रही है। इससे वह पार्टी एवं उसके संबंधित संगठनें और उसकी मात्र संस्था संघ एवं उसकी परिवार जहां की वहां संघर्षरत किसानों पर हमले कर रही है।
किसान नेताओं पर भौतिक हमले भी जारी है। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी माओवादी उन्हें बदनाम करने के लिये उनके निजि विषयों को लेकर मीडिया दुष्प्रचार कर रही है। हमारी पार्टी इन तमाम कर्तूतों को घोर भत्र्सना करती है।
मोदी के शासन काल में किसानों का आय दुगुना होना भगवान जाने, लेकिन वह 8.9 प्रतिशत घट जाने से भारत के किसान आम मजदूर से घोर परिस्थितियों में जी रहे हैं। कारपोरेट घरानो ं के हितों के लिए काम कर रही केन्द्र सरकार किसान का आंदोलनो ं को वापस लने े का धमकी दे रहा है और हमले भी जारी है। कोरोना महामारी की बहाना दिखाकर किसानों का दृढ़ता एवं एकता को छोट पहुंचाकर धरणा को समाप्त करने के लिए कोशिश किये। लेकिन इन तमाम डरवाने वाले कदमों से उनमें और लड़ाकू संकल्प बढ़ती है।
आइए, हम सब मिलके लडं़ेगे। कंधे से कंधे मिलाकर एकता से लडेंग़े। देश में जारी समूचे जनांदोलनों के पक्ष में किसान संयुक्त मोर्चा भाईचारा आंदोलन खड़ा करने की जरूरत है। तमाम उत्पीडि़त जन आंदोलनों से किसान जुड़ जाना है। हमारी पार्टी यह उम्मीद रखती है कि उससे ही एक मजबूत देश व्यापी आंदोलन निर्माण होगा और न्यायपूर्ण मांगें हासिल होगा।
कारपोरेट ताकतों का लटू को अंत करने तक अलग-अलग रूप में समूचे देश भर मे ं किसान आंदोलन चलने का उसका समर्थन में भाईचारा आंदोलन बड़ेगी। हमारी पार्टी और एक बार यह स्पष्ट कर रही है कि उन तमाम जन आंदोलनों के साथ हमारी पार्टी रहेगी और नेतृत्व भी देगी।
जगदलपुर, 7 अक्टूबर। कवर्धा घटना में एकतरफा पुलिस कार्रवाई का आरोप लगाते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल भानपुरी ने बस्तर ब्लॉक के ग्राम मुंडागांव के मुख्य चौराहा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं वन मंत्री मोहम्मद अकबर का पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया।
पूर्व मंत्री व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केदार कश्यप ने कहा कि सरकार के इशारे पर बेगुनाहों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है, जिसका पूरा छत्तीसगढ़ विरोध कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ को छोडक़र यूपी में राजनीतिक रोटियां सेक रहे हैं।
विरोध प्रदर्शन के दौरान उपस्थित ग्रामीणों ने भूपेश बघेल को जमकर नारेबाजी कर कोसा। इस दौरान मंडल अध्यक्ष संतोष बघेल, जिला पंचायत सदस्य निर्देश दीवान, जनपद सदस्य भोला राम पटेल, भूषण गुप्ता, प्यारी लाल कश्यप, भक्तु राम, लखमू कश्यप, संपत कश्यप, सुनील कश्यप, लुढक़ा राम, टिंगली राम, सुदरू कश्यप,संतो पटेल, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष तुलसू राम, महामंत्री रामप्रसाद मौर्य, हरबंधू बघेल, मुकेश दीवान, लच्छिन बघेल, शेख सिराजुद्दीन, अभिषेक राव, हीरा कश्यप, रमेश दीवान, सिंधु, लेबो भाजपा, भाजयुमो पदाधिकरी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
जगदलपुर, 7 अक्टूबर। नगर निगम जगदलपुर के श्यामा प्रसाद मुखर्जी, चंद्रशेखर आजाद एवं सुंदर लाल शर्मा वार्ड में भाजपाइयों ने आज धरना दिया। भाजपाइयों का कहना है कि शहर के पूरे 48 वार्डों के राशन दुकानों के समक्ष भाजपा द्वारा धरना दिया जा रहा है, जो क्रमबद्ध रूप से धरना दिया जाएगा।
प्रदेश महामंत्री किरण देव ने कहा कि छत्तीसगढ़ के 40 लाख गरीब परिवार को मिलने वाले केंद्र की गरीब कल्याण अन्न योजना का लाभ कांग्रेस की भूपेश सरकार के द्वारा नहीं दिया जा रहा है, जिसके विरोध में छत्तीसगढ़ के 12 हजार 981 राशन दुकानों के समक्ष भाजपा द्वारा धरना दिया जा रहा है,गरीबों के चावल में जिस तरह से कटौती की गई है, इससे राज्य सरकार 15 लाख करोड़ की बचत कर गरीबों का पेट काटा है।
नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कहा कि अप्रैल 2020 से अब तक कम दिए चावल का मूल्य इन गरीबों के खाते में सीधे नगद राशि राज्य सरकार प्रदाय करे।
नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे ने कहा कि गांव गरीब किसान मजदूर को झूठ बोल कर वोट लेकर सरकार बनाई और उन्हीं गरीबों के जेबों में कांग्रेस का हाथ। कोरोना काल जैसे वैश्विक महामारी में भी कांग्रेस ने गरीबों की सेवा करना छोड़ गरीबों के पेट से निवाला छीना है, जो सरकार ने महापाप किया है।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रूप सिंह मंडावी, डॉ. सुभाउ कश्यप, लछुराम कश्यप, पार्षद नीलम यादव,दिगम्बर राव,राम मूर्ति पांडेय, संग्राम सिंह राणा, अभय दीक्षित, रोशन झा,नागेश्वर राव, लोकेश राव,संतोष पांडेय,अजय बैरागी, सुप्रियो मुखर्जी, श्रीमती स्वेता गुप्ता, रिंकू शर्मा, आनंद झा, अभिषेक तिवारी, सूर्यभूषण सिंह, पी लोकेश राव सहित वार्डवासी उपस्थित थे।
कलेक्टर ने ली पर्यटन समिति की बैठक
जगदलपुर, 7 अक्टूबर। कलेक्टर रजत बंसल ने बस्तर जिले में ईको टूरिज्म के कार्य के सफल संचालन हेतु पर्यटन स्थल चित्रकोट के एथेनिक रिसोर्ट में 7 अक्टूबर को पर्यटन समिति की बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को ईको टूरिज्म के परिकल्पना को साकार करने तथा बस्तर के मनोरम प्राकृतिक सुन्दरता और पर्यटन का लुत्फ उठाने हेतु सैलानियों को आकर्षित करने के लिए पर्यटकों को बेहतर से बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए पर्यटन स्थलों में सभी सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने पर्यटकों को जरूरी सुवधिाएं मिल सके इसके लिए पर्यटन सर्किट में शामिल सभी स्थानों में अधोसंरचना से जुड़े चिजों को शीघ्र पुरा करने तथा आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता भी सुनिश्चित करने को कहा। जिससे की यहां आने वाले पर्यटक बेहतर छवि लेकर जाए। श्री बंसल ने पर्यटन स्थलों को बेहतर बनाने तथा सभी सुवधिाएं सुनिश्चित करने जिला प्रशासन, पर्यटन विभाग एवं ग्राम पंचायतों को समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश भी दिए। जिससे की सभी कार्य सुचारू रूप से संचालित हो सके।
बैठक में एसडीएम लोहण्डीगुड़ा नरेन्द्र पैकरा, जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी कैलाश कोड़ोपी, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग एके सिंह, कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा श्री देवांगन सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
जगदलपुर, 7 अक्टूबर। स्वतंत्रता सेनानी गुण्डाधुर पर विशेष आवरण का विमोचन कमिश्नर जी. आर. चुरेन्द्र ने आज किया। इस अवसर पर फिलाटेली के छत्तीसगढ़ परिमंडल के सहायक निदेशक अमित कुमार सिंह, शहीद गुण्डाधुर के पर-पौत्र जयदेव नाग धुर, संभागीय धुर्वा समाज के बस्तर संभाग अध्यक्ष पप्पूराम नाग, संभागीय धुरवा समाज के महासचिव गंगाराम कश्यप ‘धुर’ तथा संभागीय डाकघर जगदलपुर के अधीक्षक आर.पी. वर्मा उपस्थित थे।
फिलाटेली के अंतर्गत विशेष डाक टिकट राष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण विषयों पर जारी किये जाते हैं एवं विशेष आवरण राज्य में उपलब्ध महत्वपूर्ण विषयों पर जारी किए जाते हैं। फिलाटेली किंग ऑफ़ हॉबी कहा जाता हैं। फिलाटेली के अंतर्गत जारी किये गए विशेष आवरण एवं विशेष डाक टिकटों के माध्यम से स्थानीय एवं राष्ट्रीय स्तर की ऐतिहासिक, भौगोलिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों के विषय में जानकारी प्राप्त करने का एक विशेष माध्यम हैं।
कमिश्नर जीआर चुरेन्द्र ने इस अवसर पर अंग्रेज शासन के अत्याचार से मुक्ति के लिए स्वतंत्रता संग्राम में वीर शहीद गुण्डाधुर के योगदान, उनके नेतृत्व एवं संगठन क्षमता पर प्रकाश डाला।
फिलाटेली के छत्तीसगढ़ परिमंडल के सहायक निदेशक अमित कुमार सिंह एवं संभागीय डाकघर अधीक्षक आर.पी. वर्मा ने शहीद गुण्डाधुर के चमत्कारिक व्यक्तित्व एवं उनके अदम्य सहस एवं रणनीति का जिक्र करते हुए बताया कि आदिवासियों के हितों की रक्षा के लिए उनकी व्यूह रचना के संबंध में जानकारी दी। डाकघर के सहायक अधीक्षक सी एल पटेल द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया।
मुआवजा लेने को तैयार नहीं आदिवासी-दीपक
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 7 अक्टूबर। यूपी के लखीमपुर खीरी में किसानों की मौत पर शुरू हुई सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है। इसकी आग देशभर में लगी हुई है, छत्तीसगढ़ भी इससे अछूता नहीं रहा है। केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह ने कहा कि सिलगेर आंदोलन में मारे गए आदिवासियों को किसी प्रकार का मुआवजा देने की कांग्रेस सरकार प्रयास नहीं कर रही है, यूपी में मुआवजे का ऐलान कर रही है। जिस पर पलटवार करते हुए सांसद दीपक बैज ने कहा कि आदिवासी मुआवजा लेने को तैयार नहीं है। यदि वो लेने को तैयार है, तो निश्चित तौर पर उन आदिवासियों को मुआवजा दिया जाएगा।
केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री रेणुका सिंह जगदलपुर दौरे पर हैं। उन्होंने मीडिया से चर्चा में छत्तीसगढ़ सरकार को घेरते हुए कहा कि सिलगेर आंदोलन में मारे गए आदिवासियों को किसी प्रकार का मुआवजा देने की सरकार प्रयास नहीं कर रही है। उत्तरप्रदेश में सीएम योगी की सरकार है, वो वहां अच्छा काम कर रहे हैं। क्राइम की दर को लगभग खत्म कर चुके हैं। वो जनता के लिए संवेदनशील हैं।
रेणुका सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री को क्या जरूरत थी, वहां जाकर 50-50 लाख के मुआवजा राशि की घोषणा करने की। छत्तीसगढ़ की उन्हें चिंता नहीं है। छत्तीसगढ़ में सैकड़ों किसान आत्महत्या किए हंै, उनकी चिंता छोड़ यूपी की चिंता कर रहे हैं। अभी कवर्धा जल रहा है, उनको कवर्धा की चिंता नहीं है। जो छत्तीसगढ़ में मारे गए आदिवासी हैं, आत्महत्या किए किसान हैं, उनको 50 लाख का मुआवजा देना चाहिए।
इस बयान पर पलटवार करते हुए बस्तर सांसद दीपक बैज ने कहा कि केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्यमंत्री का बयान अपने साथी केंद्रीय मंत्री के बेटे को बचाने जैसा बयान है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश के किसानों के साथ न्याय कर रहे हैं। यूपी सरकार किसानों को कुचलने वाली सरकार है। अगर वह सरकार संवेदनहीन है, तो सीएम भूपेश बघेल की सरकार संवेदनशील है। सिलगेर मामले में सीएम भूपेश बघेल ने अपने आदिवासी जनप्रतिनिधियों को वहां भेजा था, वहां चर्चा हुई और चर्चा होने के बाद इस आंदोलन के समाधान का रास्ता निकला है।
दीपक बैज ने कहा कि मुआवजे की बात है, तो वहां के आदिवासी मुआवजा लेने को तैयार नहीं है। अगर भाजपा को लगता है कि मुआवजा नहीं ले रहे हैं, तो सिलगेर जाकर उनसे बात कर लें। यदि मुआवजा लेने को तैयार हैं, तो निश्चित तौर पर छत्तीसगढ़ सरकार उन आदिवासियों को मुआवजा देगी। रही बात बयान की तो अपने मंत्री को बचाने के लिए छत्तीसगढ़ के किसान और आदिवासियों से तुलना नहीं करनी चाहिए।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 7 अक्टूबर। कोतवाली थाना क्षेत्र के दलपत सागर में आज सुबह एक युवक का शव देखा गया, जिसके बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने पंचनामा कर मर्ग कायम किया।
पुलिस को संदेह है कि मछली पकडऩे के लिए जाल फेंका होगा, सांप को मछली समझकर निकालने के दौरान हाथ में डस लिया होगा, जिससे उसकी मौत हो गई होगी। पुलिस का कहना है कि पीएम के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो जाएगा,
कोतवाली थाना प्रभारी एमन साहू ने बताया कि कांकेर के व्यास कोंगरा निवासी सनत राम नेताम 35 वर्ष जो कुछ समय पहले 10 चक्का वाहन चलाने का काम करता था, लेकिन कोरोना के चलते इसका काम छूट गया, जिसके बाद कुछ वर्षों से वह अघनपुर में रह रहा था, जिसके बाद रोजाना वह मछली पकडऩे के लिए दलपत सागर जाल लेकर जाता था, कल सुबह भी 8 बजे घर से निकला, लेकिन वापस लौटकर नहीं आया, जिसके बाद आज सुबह उसका शव नदी किनारे देखा गया। जांच के दौरान पुलिस को मृतक के पास से एक जाल मिला, जिसमें एक जिंदा साँप भी था। पुलिस का अनुमान है कि शायद साँप को मछली समझकर उसे बाहर निकालने के दौरान हाथ में डस लिया होगा, जिसकी वजह से उसकी मौत होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच के लिए फॉरेंसिक एक्सपर्ट डॉक्टर बी सूरी बाबू को बुलाया गया था, जांच में पीएम के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल जाएगा।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 7 अक्टूबर। कवर्धा घटना के आरोपियों पर तत्काल कार्रवाई की मांग के साथ भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला बस्तर द्वारा गुरुवार को जगदलपुर के चांदनी चौक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं कवर्धा विधायक एवं प्रदेश के मंत्री मोहम्मद अकबर खान का पुतला दहन किया गया। इस दौरान पुलिस ने पुतला दहन रोकने की कोशिश भी की, लेकिन गुस्साए कार्यकर्ताओं ने पुतले को आग के हवाले किया।
भाजपा जिला अध्यक्ष रूप सिंह मंडावी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कवर्धा जल रहा है और लोग नेतागिरी करने बाहर जा रहे हैं। इनको अपने प्रदेश और जिले की चिंता नहीं है।
भाजयुमो जिला अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव ने कहा कि कवर्धा जिले में अभी भी स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। बस्तर जिले के 11 मंडलों में हमने भूपेश बघेल और मोहम्मद अकबर का पुतला दहन किया है। कवर्धा घटना में निर्दोष लोगों के ऊपर एकतरफा कार्रवाई करने का भाजयुमो जिला बस्तर विरोध करता है।
पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश महामंत्री किरण सिंह देव, पूर्व विधायक संतोष बाफना,योगेंद्र पांडेय, वेद प्रकाश पांडे, नरसिंग राव,रजनीश पाणिग्रही,बबलू नाग,अश्वनी सरडे,श्रीनिवास मिश्रा,रिंकू शर्मा,राजेश श्रीवास्तव,राममूर्ति पांडेय,सुरेश गुप्ता,मनोहर दत्त तिवारी,संग्राम सिंह राणा,योगेश ठाकुर,राजपाल कसेर,रोशन झा,रवि कश्यप,घनसिंग नायक,मनोज पटेल,सुरेश कश्यप,बंटू पांडेय,कमल पटवा,राधा बघेल, गोदावरी साहू, ममता पोटाई,संतीश बाजपई,रोहित खत्री,रूपेश जैन,विकास चांडक,तनिष जैन,अमर झा,आनंद झा,राणा घोष,श्रीस मिश्रा,रमन चौहान,अभिषेख तिवारी,आलेख राज तिवारी, विवेक साहू,प्रतीक नायडू,सुबेन्द्र सिंह,जसप्रीत,पी दंतेश्वर राव,राजा सोढ़ी,प्रतीक राव,सूर्यभूसंन सिंह,राज पांडेय,जितेंद्र प्रशाद गुप्ता,विक्की साहू,विक्की,सूरज मिश्रा,राहुल पाठक,मणि विक्रम,अंकित सिंह,लोचन ठाकुर, अनिमेष चौहान,मनोज ठाकुर, परेश ताती,काजल सांडिल्य सहित भाजपा सहित भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कवर्धा घटना के विरोध में भाजयुमो ने किया पुतला दहन
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 7 अक्टूबर। कवर्धा घटना के आरोपियों पर तत्काल कार्रवाई की मांग के साथ भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला बस्तर द्वारा गुरुवार को जगदलपुर के चांदनी चौक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं कवर्धा विधायक एवं प्रदेश के मंत्री मोहम्मद अकबर खान का पुतला दहन किया गया। इस दौरान पुलिस ने पुतला दहन रोकने की कोशिश भी की, लेकिन गुस्साए कार्यकर्ताओं ने पुतले को आग के हवाले किया।
भाजपा जिला अध्यक्ष रूप सिंह मंडावी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कवर्धा जल रहा है और लोग नेतागिरी करने बाहर जा रहे हैं। इनको अपने प्रदेश और जिले की चिंता नहीं है।
भाजयुमो जिला अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव ने कहा कि कवर्धा जिले में अभी भी स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। बस्तर जिले के 11 मंडलों में हमने भूपेश बघेल और मोहम्मद अकबर का पुतला दहन किया है। कवर्धा घटना में निर्दोष लोगों के ऊपर एकतरफा कार्रवाई करने का भाजयुमो जिला बस्तर विरोध करता है।
पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश महामंत्री किरण सिंह देव, पूर्व विधायक संतोष बाफना,योगेंद्र पांडेय, वेद प्रकाश पांडे, नरसिंग राव,रजनीश पाणिग्रही,बबलू नाग,अश्वनी सरडे,श्रीनिवास मिश्रा,रिंकू शर्मा,राजेश श्रीवास्तव,राममूर्ति पांडेय,सुरेश गुप्ता,मनोहर दत्त तिवारी,संग्राम सिंह राणा,योगेश ठाकुर,राजपाल कसेर,रोशन झा,रवि कश्यप,घनसिंग नायक,मनोज पटेल,सुरेश कश्यप,बंटू पांडेय,कमल पटवा,राधा बघेल, गोदावरी साहू, ममता पोटाई,संतीश बाजपई,रोहित खत्री,रूपेश जैन,विकास चांडक,तनिष जैन,अमर झा,आनंद झा,राणा घोष,श्रीस मिश्रा,रमन चौहान,अभिषेख तिवारी,आलेख राज तिवारी, विवेक साहू,प्रतीक नायडू,सुबेन्द्र सिंह,जसप्रीत,पी दंतेश्वर राव,राजा सोढ़ी,प्रतीक राव,सूर्यभूसंन सिंह,राज पांडेय,जितेंद्र प्रशाद गुप्ता,विक्की साहू,विक्की,सूरज मिश्रा,राहुल पाठक,मणि विक्रम,अंकित सिंह,लोचन ठाकुर, अनिमेष चौहान,मनोज ठाकुर, परेश ताती,काजल सांडिल्य सहित भाजपा सहित भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।
जगदलपुर, 7 अक्टूबर। स्वास्थ्य विभाग में तृतीय और चतुर्थ वर्ग के रिक्त पदों पर स्थानीय युवाओं की भर्ती के लिए कमिश्नर व विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष जीआर चुरेन्द्र की अध्यक्षता में आज बैठक का आयोजन संभागायुक्त कार्यालय में किया गया।
कमिश्नर श्री चुरेन्द्र ने बैठक में स्वीकृत पदों में भर्ती के लिए आरक्षण रोस्टर एवं भर्ती नियम के संबंध में चर्चा करते हुए विज्ञापन प्रारूप तैयार करने के निर्देश दिए। आरक्षण रोस्टर और भर्ती नियम के अनुसार भर्ती के लिए जिला स्तर पर गठित समिति द्वारा आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में बताया गया कि संभाग भर में स्वास्थ्य विभाग के 555 विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती की कार्यवाही होगी। कमिश्नर ने इन पदों पर भर्ती के लिए सभी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को विज्ञापन एकरूपता के साथ तैयार करने के निर्देश दिए। अलग-अलग पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित करने हेतु पाठ्यक्रम का निर्धारण 12 अक्टूबर तक सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में उपायुक्त बीएस सिदार, श्रीमती माधुरी सोम, परीक्षा नियंत्रक ऋतुराज बिसेन, स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त संचालक डॉ गोटा सहित सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी उपस्थित थे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 7 अक्टूबर। शहीद वीर गुंडाधुर की जन्मस्थली को आदर्श ग्राम के रूप में विकसित करने के लिए आयोजित विशेष ग्रामसभा में कलेक्टर रजत बंसल भी शामिल हुए।
बुधवार को नेतानार में विशेष ग्राम सभा में शामिल होकर सामुदायिक वन संसाधन मान्यता पत्र वितरण के संबंध में नेतानार और नागलसर पंचायत के ग्रामीणों से उन्होंने चर्चा की। कलेक्टर ने दोनों ग्राम पंचायत के ग्रामीणों को सामुदायिक वन सीमा से संबंधित विवाद का निराकरण सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में सहमति के आधार पर करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पूर्व में चल रही परंपरा के अनुसार सांस्कृतिक विरासत को सम्मान देते हुए सीमा विवाद का निराकरण करते हुए वन संसाधनों का उपयोग करने की आवश्यकता है। उन्होंने ग्रामीणों को सामुदायिक वन अधिकार पत्र के महत्व को बताते हुए वन प्रबंधन की योजना ग्रामसभा के माध्यम से करने की सलाह भी दी।
इस अवसर पर दोनों पंचायत के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के साथ ग्राम विकास के संबंध में भी चर्चा की। ग्रामीणों द्वारा गुण्डाधुर उद्यान के समीप मेला आयोजन हेतु भूमि की आवश्यकता बताने पर कलेक्टर द्वारा प्रबंध करने की बात कही गई।
वीर गुण्डाधुर के परिजनों से मिले कलेक्टर
रजत बंसल ने आज नेतानार में शहीद वीर गुंडाधुर के परिजनों के घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की। शहीद गुण्डाधुर के परपोते जयदेव से चर्चा के दौरान कलेक्टर ने गांव के युवाओं को गुण्डाधुर के जीवन से संबंधित बातों की भली भांति जानकारी देने की अपील की, जिससे यहां के समृद्ध इतिहास को अक्ष्क्षुण बनाने के साथ ही प्रसार का कार्य भी किया जा सके।
कलेक्टर ने इस अवसर पर युवोदय के स्वयंसेवकों द्वारा किए जा रहे कार्यों को भी देखा। उन्होंने शहीद वीर गुंडाधुर की इस पावन भूमि के समृद्ध विरासत का अभिलेखीकरण करने की अपील भी युवोदय के स्वयंसेवकों से की।
उन्होंने स्वयंसेवकों द्वारा यहां पर कुपोषण मुक्ति, टीकाकरण, वन संसाधनों के समुचित उपयोग के लिए ग्रामीणों के बीच जागरूकता आदि क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों के लिए सराहना की।
इस अवसर पर नायब तहसीलदार चितरंजन दास, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी वायके पटेल सहित जनप्रतिनिधिगण एवं ग्रामीण उपस्थित थे।
रात को ही बाढ़ बचाव की टीम ने निकाले शव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 7 अक्टूबर। परपा थाना क्षेत्र के कोरपाल की दो बच्चियां कल तालाब में नहाने के दौरान गहरे पानी में चली गई, जहां डूबने से दोनों की मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही परपा पुलिस के साथ ही बाढ़ बचाव की टीम भी मौके पर पहुंची, जहां आधा घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को खोज निकाला गया।
थाना प्रभारी बी आर नाग ने बताया कि ग्राम कोरपाल पांडुपारा में रहने वाली दो बच्चियां सुखदाई (11 वर्ष) एवं हराबती (12 वर्ष) शाम को तालाब में नहाने के लिए गई हुई थीं, जहां तालाब में नहाने के दौरान एक बच्ची डूबने लगी, जिसे देख दूसरी बच्ची उसे बचाने के लिए गहराई की ओर चली गई, जहाँ दोनों एक दूसरे को बचाने के चक्कर में दोनों डूब गईं।
घटना की जानकारी मिलते ही परपा पुलिस व नगर सेना सेनानी संतोष मार्बल बच्चियों को खोजने में लग गए, जहाँ मौके पर पहुँच खोजबीन शुरू कर दी गई।
गाँव वालों ने बच्चियों के डूबने की जानकारी पुलिस को दी थी, जिसके बाद परपा पुलिस व बाढ़ बचाव की टीम रात को ही बचाव करने के लिए अपने पूरे उपकरणों के साथ ही लाइट आदि को लेकर घटनास्थल पहुँची, जहाँ बच्चियों के डूबे स्थान की जानकारी मिलते ही रेस्क्यू शुरू कर दिया गया। करीब आधा घंटा के बाद दोनों के शव को पानी से बाहर निकाल लिया गया। शवों को पीएम के लिए मेकाज भेजा गया।