बस्तर

भानपुरी में 15 लाख की चोरी
08-Oct-2021 7:48 PM
भानपुरी में 15 लाख की चोरी

जगदलपुर, 8 अक्टूबर। थाना भानपुरी के क्षेत्र छेपड़ापारा भानपुरी निवासी अब्बास रजा उर्फ सब्बू के सूने घर से चार लाख की लगभग जेवरात सोना, चांदी व 5 लाख 30 हजार रुपए नगद अज्ञात चोरों ने ताला तोडक़र उड़ा ले गए। इसी तरह पीछे के घर में भी थाना भानपुरी की आरक्षक मायाराम के यहां भी सोना चांदी नगद जेवरात सहित चार लाख का चोरी हुआ।

 पीडि़त अब्बास रजा शब्बू ने बताया कि 29 सितंबर को सुबह को भानपुरी से अजमेर शरीफ के लिए गए थे। जब वहां से वापस 6 अक्टूबर को भानपुरी निवास लौटे तो घर में सामान पूरा बिखरा पड़ा हुआ है। इसकी सूचना तत्काल थाना भानपुरी में दी गई। इसी तरह थाना भानपुरी में पदस्थ आरक्षक मायाराम यहां के यहां भी 29 व 30 सितंबर की रात्रि अज्ञात चोरों ने ताला तोडक़र जेवरात सहित नगद पार किए। भानपुरी थाना प्रभारी राजेश मरई ने कहा भानपुरी पुलिस टीम के द्वारा  अज्ञात चोरों का पुलिस द्वारा छानबीन की जा रही है। चारों तरफ के सीसीटीवी एवं सुराग पता की जा रही है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news