स्थायी स्तंभ
- 1558-फ्रांसिस्को फर्ऩाण्डीज ने तम्बाकू पीने की शुरूआत की।
- 1868 -सी. एच. गूल्ड ने बर्मिंघम (इंग्लैण्ड) में स्टैप्लर का पेटेन्ट कराया।
- 1968 - मार्टिन लूथर किंग की हत्या।
- 1983 - आस्ट्रेलिया में लेबर पार्टी के नेता बाब हाक प्रधानमंत्री बने।
- 1997 - भारत तथा तेरह अन्य देशों ने इंडियन ओशन रिम एसोसियेशन के गठन की घोषणा की।
- 1999 - आज़ाद देश के राष्ट्रकुल के कार्यकारी सचिव बोरिस बेरनोवस्की की बर्खास्तगी, फि़ल्म अभिनेता सुनील दत्त ने कोलंबो से अपने 17 सदस्यीय दल के साथ दक्षिण एशिया की 13 हज़ार किलोमीटर लम्बी सद्भावना यात्रा का शुभारम्भ किया।
- 2002 - राष्ट्रमंडल शिखर सम्मेलन सम्पन्न।
- 2003 - अलकायदा का शीर्ष आतंकवादी मुस्तफ़ा अहमद अल-हवसावी रावलपिंडी में गिरफ़्तार।
- 2007 - अर्जेन्टीना ने भारत द्वारा अदालती कार्रवाही के लिए क्वात्रोची के प्रत्यर्पण दस्तावेज स्वीकृत किये।
- 2008 - महाराष्ट्र के राज्यपाल एस.एम. कृष्णा ने अपने पद से इस्तीफा दिया। भारत ने समुद्र से ज़मीन पर हमला करने वाले ब्रह्मोस मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
- 2009 - भारतीय उद्योगपति विजय माल्या ने 18 लाख रुपये में बापू की विरासत को खऱीदा। इफ्को (इंडियन फार्मा फर्टिलाइजर कोउपरेटिव लिमिटेड) एक करोड़ टन उर्वरक की वार्षिक बिक्री करने वाली विश्व की पहली कम्पनी बनी।
- 1913 - भारतीय शास्त्रीय संगीत की प्रसिद्ध गायिका गंगूबाई हंगल का जन्म हुआ।
- 1916 - राज्य विधान सभा के विपक्ष नेता बीजू पटनायक का जन्म हुआ।
- 1830-थॉमसन स्कॉटलैण्ड के संरक्षणविद् सर चाल्र्स वायविल का जन्म हुआ, जो समुद्री जीवन पर अध्ययन करने वाले वैज्ञानिकों में से एक थे। उन्होंने एच.एम.एस चैलेन्जर के 110,224 कि.मी. के अपने वैज्ञानिक अभियान का नेतृत्व किया और नए जीवन की खोज में लगे रहे, तथा गहरे समुद्री जीवों का अध्ययन किया। (निधन-10 मार्च 1882)
- 1934- तेल अवीव में जन्मे अमेरिकी मनोवैज्ञानिक डेनियल कॉनिमेन का 5 मार्च को जन्म हुआ था जिन्हें वर्ष 2002 में अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार मिला।
- 1827- इटली के एक भौतिकशास्त्रीकाउन्ट ऐलेज़ैन्ड्रो ग्यूसेप अन्टोनियो अनास्टैसियो वोल्टा का निधन हुआ जिन्होंने सन् 1800 में इलेक्ट्रिक बैट्री की खोज की, तथा दो असमान धातुओं के संपर्क द्वारा नियमित तथा निश्चित विद्युतधारा पैदा करने का पहला स्रोत तैयार किया। (जन्म-18 फरवरी 1745)
- 1875- फ्रांसीसी खगोलशास्त्री तथा गणितज्ञ क्लाउड लुइस मैथ्यू का निधन हुआ, जिन्होंने तारों की दूरी मापने पर काम किया। पेशे से वह इंजीनियर थे जिन्होंने बाद में गणित पर काम किया जिसमें जनसंख्या सांख्यिकी भी शामिल है। (जन्म-25 नवम्बर 1783)
आठ करोड़ रुपये के जाली नोट
वैसे प्रधानमंत्री कभी भुलाये नहीं जाते हैं क्योंकि जैसे ही कोई न्यूज़ चैनल खोलें, उनकी ख़बर या तस्वीर आ जाती है। पर, आज उनका वह बयान याद आ रहा है जिसमें नोटबंदी करते वक्त उन्होंने कहा था कि अब नकली नोट बाजार में लाने वालों का खेल खत्म। कुछ नहीं, केवल 8 करोड़ रुपये के नकली नोट हमारी सजग पुलिस ने आंध्रप्रदेश, ओडिशा की सीमा पर जांच के दौरान एक कार से जब्त कर लिये। आज, एक न्यूज़ चैनल की एंकर भी याद आ रही हैं जिन्होंने रहस्योद्घाटन किया था कि असली नोटों में चिप लगी होती हैं।
हैरानी यह है कि जांजगीर-चाम्पा से रायपुर आकर के जिन लोगों ने नकली नोट छापे, वे बेरोजगार नहीं हैं बल्कि उनमें एक फैक्ट्री का इंजीनियर भी है।
आपको क्या लगता है कि क्या ये लोग पहली बार में ही धरे गये। इससे पहले इन्होंने दूसरे राज्यों में या अपने प्रदेश में नकली नोट नहीं खपाये होंगे? असली-नकली नोट पता नहीं किन-किन राज्यों से गुजर कर आपके हाथ में भी वापस आ गये होंगे। ज्यादा तनाव लेने की जरूरत नहीं है। यदि आप एक साथ तीन नकली नोट किसी को थमाते हैं, तभी आप पर केस बन सकता है। अनजाने में एक या दो नकली नोट आपके व्यवहार में आ गया होगा, तो आपका दोष नहीं। बस आशंका हो तो शिकायत कर दें।
मान गये सिंहदेव
को-वैक्सीन के 72 हजार से ज्यादा टीके स्वास्थ्य विभाग के गोदाम में पड़े हुए हैं। इसे इस्तेमाल नहीं करने की घोषणा स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कर दी थी। राज्य टीकाकरण अधिकारी समेत स्वास्थ्य विभाग के दूसरे अफसरों ने भी मंत्री की हां में हां मिलाई। इस बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनके बाद केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन से सपत्नीक को-वैक्सीन टीका ही लगवाया। एक तरह से यह भी तो तीसरे चरण का ट्रायल था। जब शीर्ष नेता बेखौफ हैं तो बाकी की क्या बिसात कि विरोध करें। उनके टीका लगवाने पर कोई प्रतिक्रिया दी जाती, इसके पहले ही तीसरे चरण के ट्रायल के नतीजे भी आ गये। इसी की तो दरकार थी। जैसी जानकारी निकली है, 80 फीसदी से ज्यादा सफलता तीसरे चरण के ट्रायल में मिली है। इस आंकड़े के बाद सिंहदेव का बयान आया है कि वे न केवल को-वैक्सीन के इस्तेमाल की इजाजत देंगे बल्कि पहला टीका भी वे ही लगवायेंगे।
अच्छा है इस मामले में राजनीति खत्म हो गई।
मीडिया के लिये बड़ा संकट
वैसे भी अधिकारी पत्रकारों से कन्नी काटते हैं। राजनीति से जुड़े लोग पत्रकारों की तब खिदमत करते हैं जब उन्हें भरोसा होता है कि इनके लिखने, छापने से उनका वजन बढ़ेगा। पर अब आम लोगों का भरोसा टूटने के दौर में हैं हम। प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के दौर में कुछ सीमायें थीं पर वेब पोर्टल आने के बाद हर शहर, गांव में हर दूसरे चौथे घर में एक पत्रकार पैदा हो चुका है। इनमें बहुत से लोग गंभीर हैं और अपने दायित्व को समझते हैं। पर कुछ ऐसे भी हैं जिन्होंने इसकी आड़ में न केवल अफसरों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों की नाक में दम कर रखा है बल्कि मुख्य धारा मे रहकर पत्रकारिता करने वालों को शर्मसार करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। बीते माह मुंगेली के एक फारेस्ट रेंजर से एक करोड़ 40 लाख रुपये वसूल करने के आरोप में एक युवती सहित दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। दोनों को जेल भेजा गया। अब जांजगीर-चाम्पा में कांग्रेस नेता को मारने के लिये दो कथित पत्रकारों ने 10 लाख रुपये की सुपारी ली। जिसे मारने के लिये सुपारी ली गई, उनसे भी वसूली की गई। दोनों व्यक्ति गिरफ्तार कर लिये गये हैं। जो लोग पत्रकारिता से जुड़े हैं उन्हें भी समझना मुश्किल है कि कोई व्यक्ति इस पेशे में आ रहा है उसकी नीयत, नजरिया क्या है फिर आम लोग इसे कैसे समझेंगे? छत्तीसगढ़ सरकार इस पेशे से जुड़े लोगों को बड़ी उदारता से मान्यता देने की नीति पर काम कर रही है। आने वाले दिन इसके क्या खतरे हैं इन घटनाओं से समझ सकते हैं।
- 1840-विश्व का पहला व्यावसायिक फोटो स्टूडियो जॉन जॉनसन तथा एलेक्ज़ैण्डर एस. वॉल्कॉट द्वारा न्यूयॉर्क में खोला गया।़
- 1991 -डॉ. मॉरिस बकबिन्डर ने धमनियों को साफ करने का यंत्र रोटोब्लेटर के निर्माण की घोषणा की।
- 1921 - असहयोग आंदोलन में इस दिन ननकाना के एक गुरुद्वारे, जहां पर शांतिपूर्ण ढंग से सभा का संचालन किया जा रहा था, पर सैनिकों के द्वारा गोली चलाने के कारण 70 लोगों की जानें गई।
- 1931 - ब्रिटिश वायसराय, गवरनोर-जनरल एडवर्ड फ्रेदेरिक्क लिन्द्ले वुड और मोहनदास करमचंद गांधी की मुलाकात और राजनीतिक कैदियों की रिहाई और नमक के सर्वजन उपयोग की छूट को लेकर मंत्रणा और इकरारनामे की घोषणा।
- 2002 - राष्ट्रमंडल में जिम्बाब्वे के खिलाफ प्रस्ताव नामंजूर, अफग़़ानिस्तान में भूस्खलन से 150 मरे।
- 2008- तेलंगाना राज्य के गठन में हो रही देरी से नाराज़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (टी.आर.एस) के विधायकों ने आंध्र प्रदेश विधानमण्डल की सदस्यता से इस्तीफा दिया। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने ईरान के खिलाफ नई पाबंदिया लागू की।
- 2009 - रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने प्रमुख ब्याज दरों में आधा प्रतिशत की कटौती की घोषणा की। राजस्थान के पोखरन से ब्रह्मोस मिसाइल के नए संस्करण का परीक्षण किया गया।
- 1921 - साहित्यकार फणीश्वरनाथ रेणु का जन्म हुआ।
- 1922 -प्रसिद्ध गुजराती रंगमंच और फि़ल्म अभिनेत्री दीना पाठक का जन्म हुआ।
- 1939 - प्रसिद्ध क्रांंतिकारी लाला हरदयाल का निधन हुआ।
- 2007 -भारतीय सांसद सुनील कुमार महतो का निधन हुआ।
- 1792- अमेरिकी अन्वेषक सैम्युअल स्लॉकम का जन्म हुआ, जिन्होंने पिन का आविष्कार किया। बीस साल तक बढ़ई का काम करने के बाद वे इंग्लैण्ड चले गए जहां उन्होंने 1835 में लोहे की पिन बनाने वाली मशीन बनायी और उसे पेटेन्ट कराया। उसी साल उन्होंने ठोस सिरे वाली पिन बनाने वाली मशीन को पेटेन्ट कराया, और फिर 30 सितम्बर 1841 में उन्हें कागज़ पर पिन लगाने वाली एक मशीन के लिए पेटेन्ट मिला। (निधन-26 जनवरी 1861)
- 1835-अंग्रेज़ तंत्रिकाशास्त्री जॉन ह्यूलिंग्स जैकसन का जन्म हुआ, जिन्होंने मस्तिष्क या रीढ़ में हुए आघातों के कारण होने वाले मिरगी, वाक दोष तथा तंत्रिकातंत्र सम्बन्धित बीमारियों पर व्यापक अध्ययन किया। (निधन-7 अक्टूबर 1911)
- 1976 -स्विट्जऱलैण्ड में जन्मे जर्मन भौतिकशास्त्री वाल्टर स्कॉट्की का निधन हुआ, जिनके ठोस अवस्था भौतिकी के शोध कार्य ने कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के विकास में योगदान दिया। उन्होंने क्रिस्टलों में सुप्रसिद्ध स्कॉट्की प्रभाव की खोज की। (23 जुलाई 1886)
- 1927-अमेरिकी रसायनज्ञ इरा रैमसन का निधन हुआ। कॉन्स्टेन्टाइन फॉलबर्ग नामक अपने एक छात्र के साथ काम करते हुए उन्होंने 1879 में ओर्थोबेन्ज़ॉइल सल्फाइमाइड का आविष्कार किया। उन्होंने इस यौगिक को पेटेन्ट कराया। आज वह यौगिक सैकेरीन नाम से जाना जाता है। (जन्म-10 फरवरी 1846)।
- महत्वपूर्ण दिवस- राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस (औद्योगिक संस्थानों की सुरक्षा)
कोरोना पर सुविधाजनक गाइडलाइन
महाराष्ट्र के साथ-साथ ओडिशा भी उन राज्यों में शामिल है जहां कोरोना के बढ़ते प्रकोप के चलते पाबंदियां कुछ कड़ी की गई है। दूसरे राज्यों से आने वाले यात्रियों के लिये सात दिन का होम क्वारंटीन यहां जरूरी है।
अब हो रही है रेलवे भर्ती बोर्ड परीक्षा। छत्तीसगढ़ से सैकड़ों परीक्षार्थी हैं जिनका परीक्षा केन्द्र भुवनेश्वर है। इनके सामने समस्या आ गई कि वे ओडिशा पहुंचने के बाद क्वारंटीन पर रहें या परीक्षा दें। रेलवे बोर्ड ने ओडिशा सरकार से इस समस्या पर बात की और अब यह तय है कि उन्हें क्वारांटीन पर नहीं रहना पड़ेगा। ढील चाहे किसी भी वजह से दी गई हो, यदि खतरा निश्चित है तो किसी को भी क्वारंटीन में छूट क्यों? यदि खतरा नहीं है तो बाकी लोगों पर पाबंदियां क्यों?
अपने छत्तीसगढ़ में ही देख रहे हैं कि दूसरे राज्यों खासकर महाराष्ट्र और ओडिशा से प्रदेश की सीमा पर प्रवेश करने वालों की चेकिंग करने का निर्देश जारी किया गया है, पर क्या यह हो रहा है? रेलवे ने ज्यादातर मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों को स्पेशल के ही नाम पर सही चालू कर दिया है। यहां तक कि कुछ पैसेंजर ट्रेनों की भी महाराष्ट्र (गोंदिया आदि) और ओडिशा (झारसुगुड़ा) आवाजाही हो रही है। इनमें आ जा रहे यात्रियों की चेकिंग के लिये तो रेलवे ने भी हाथ खड़े कर दिये हैं।
इसलिये, कोरोना से बचे हैं तो आपकी किस्मत।
गुलाबी पर भारी सफेद प्याज
प्याज के दाम आंसू निकालने लगे थे। छत्तीसगढ़ में लाल-गुलाबी प्याज का ही चलन रहा है, पर इस बार सफेद प्याज भी बाजार में आये हैं। सफेद प्याज इस्तेमाल करने वालों ने पहले इसकी गुणवत्ता और उपयोगिता की तहकीकात की। पता चला कि यह तो प्रचलन की लाल-गुलाबी प्याज से भी ज्यादा गुणकारी है। आयुर्वेद के पन्ने बताते हैं कि पथरी, एनीमिया, ह्रदयरोग, जोड़ों के दर्द, पुरुषत्व के लिये फायदेमंद है। सफेद प्याज की मांग रायपुर के बाजारों में इसलिये बढ़ी क्योंकि सामान्य प्याज की कीमत ज्यादा हो रही थी। दाम 55-60 रुपये तक पहुंच चुके थे। इधर सफेद प्याज आई और 30 से 40 रुपये में मिलने लगी। बाजार मांग और आपूर्ति के गणित पर टिका है। अलीबाग, सूरत, भावनगर, अलवर, भरतपुर आदि राजस्थान और गुजरात के जिलों में इसका विपुल उत्पादन है। वहां ये 5-10 रुपये किलो में भी मिल जाता है। परिवहन और मुनाफा जोडऩे के बाद भी प्रचलित प्याज से कम दाम पर यह बाजार में उतर रहा है। नागपुर के बाजारों में सफ़ेद प्याज खूब चलता है।
नया किसान कानून इजाजत देता है कि सफेद प्याज की भी डम्पिंग कर दें। फिर दाम क्या होगा?
एसपी की पाठशाला
अखिल भारतीय और राज्य सेवा में पहुंचने के लिये कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। सफलता के बाद का संतोष पूरे जीवन को आनंदित कर सकता है। हजारों युवाओं की आंखों में इसका सपना तैरता है पर अवसर नहीं मिलते। अवसर हों भी तो नामुमकिन मानकर कोशिश नहीं करते।
नये बने गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही (जीपीएम) जिले के पुलिस अधीक्षक एसएस परिहार ने भी बड़ी कोशिशों के बाद अपना मुकाम हासिल किया। सोशल मीडिया पर उनके सैकड़ों वीडियो और हजारों दर्शक हैं, जिनमें शीर्ष प्रतियोगी परीक्षाओं को आजमाने के टिप्स हैं। अनेक विशेषज्ञों के साथ उन्होंने बातचीत भी इनमें डाल रखी है। अब एक और पहल की। उन्होंने गौरेला में एक लाइब्रेरी खोल दी। इसमें प्रतियोगी परीक्षाओं के काम आने वाली किताबें, मैग्जीन और अख़बार हैं। एक सुविधाजनक स्टडी सेंटर है। पिछले पखवाड़े शुरू की गई लाइब्रेरी में 100 से ज्यादा लोगों ने सदस्यता ले ली है, जो बढ़ती जा रही है। संचालन आसान हो इसके लिये थोड़ा सा शुल्क है पर बीपीएल, नि:शक्त, एसटी एससी वर्ग के लिये यह सुविधा मुफ्त रखी गई है।
छत्तीसगढ़ में बीते दो-तीन साल के भीतर देखा गया है कि आदिवासी अंचल के युवाओं ने शीर्ष प्रतियोगी परीक्षाओं में बड़ी कामयाबी हासिल की है, खासकर बस्तर से। जीपीएम एसपी ने यह करके बता रहे हैं कि प्रशासनिक सेवाओं में पहुंचना, हौवा नहीं है। यह परिश्रम करने वाले हर एक युवा को हासिल हो सकता है।
बस जब उनका तबादला हो तब भी ये लाइब्रेरी चलती रहे, इसकी व्यवस्था हो जाये।
- 1971 - भारत-पाकिस्तान युद्ध की शुरुआत हुई।
- 1999 - अब्दुल रहमान अरब मूल के ऐसे प्रथम व्यक्ति बने जिन्हें इस्रायली सुप्रीम कोर्ट का न्यायाधीश बनाया गया।
- 2000 - अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायाधिकरण द्वारा क्रोएशिया के जनरल तिहोमिर ब्लास्किय को 45 साल क़ैद की सज़ा दी गई।
- 2005 -यूक्रेन के राष्ट्रपति विक्टर यूशचेंकों की अध्यक्षता वाली राष्ट्रीय रक्षा परिषद ने इराक से अपने सैनिक वापस बुलाने का निर्णय लिया।
- 2006 - फिलीपींस में आपातकाल हटा।
- 2007 - पाकिस्तान ने हत्फ़-2 अब्दाली बेलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया।
- 2008 - कन्या भ्रूण हत्या रोकने के केन्द्र सरकार ने धन लक्ष्मी नामक नई योजना शुरू की। दक्षिणी अफग़़ानिस्तान में नाटो और अफग़़ान सुरक्षा बलों के अभियान में 22 आतंकी मारे गए।
- 2009 - स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने स्मार्ट यूनिट योजना को लांच किया।
- 1839 - भारतीय उद्योगपति जमशेदजी टाटा का जन्म हुआ।
- 1955 -प्रसिद्ध हास्य अभिनेता जसपाल भट्टी का जन्म हुआ।
- 1707- भारत के मुग़ल बादशाह औरंगजेब का निधन हुआ।
- 1982- प्रसिद्ध उर्दू शायर फिऱाक़ गोरखपुरी का निधन हुआ।
- 2002- प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष जी.एम.सी. बालायोगी का निधन हुआ।
- 1879-अमेरिकी जैव रसायनज्ञ ऐल्मेर मैकॉलम का जन्म हुआ, जिन्होंने विटामिनों का अक्षरों के जरिए नामकरण किया। उन्होंने विटामिन ए और बी की खोज की, तथा विटामिन डी पर अन्य साथियों के साथ काम किया। उन्होंने बताया कि भोजन में कुछ निश्चित पोषक तत्व जैसे कैल्शियम, फॉस्फोरस, जि़ंक आदि ज़रूरी होते हैं। (निधन-15 नवम्बर 1967)
- 1847- स्कॉट्लैण्ड के वैज्ञानिक ऐलेक्ज़ेन्डर ग्राहम बेल का जन्म हुआ, जो टेलिफोन के आविष्कारक के रूप में जाने जाते हैं। 23 वर्ष की उम्र में वे कनाडा चले गए और मूक-बधिर बच्चों के शिक्षक के रूप में भी काम किया। फिर उन्होंने ध्वनि को तार के जरिए प्रेषित करने पर कार्य किया। वे सुप्रसिद्ध बेल टेलीफोन कम्पनी के सहसंस्थापक थे। (निधन-2अगस्त 1922)
- 1703-अंग्रेज़ भौतिक शास्त्री रॉबर्ट हूक का निधन हुआ, जिन्होंने प्रत्यास्थता के नियम दिए जिन्हें हुक के नियम के रूप में जाना जाता है। ये एक कला प्रवीण वैज्ञानिक थे जिनके अनुसंधान का क्षेत्र बहुत व्यापक था। (जन्म-18 जुलाई 1635)
- 1991-ब्रिटेन के नाभिकीय भौतिकशास्त्री विलियम पेनी का निधन हुआ, जिन्होंने इंग्लैण्ड के परमाणु बम निर्माण की नींव रखी। जिस तरह रॉबर्ट ओपनहाइमर को अमेरिकी परमाणु कार्यक्रम का जनक माना जाता है उसी तरह पेनी को इंग्लैण्ड में परमाणु कार्यक्रम का जनक मानते हैं। (जन्म 24 जून 1909)
- 1969 -केप कैनेडी से अपोलो-9 को चन्द्रमा की ओर भेजा गया।
- 1919 -पहली अमेरिकी अन्तर्राष्ट्रीय हवाई डाक सेवा की शुरुआत हुई।
बड़े काम का श्रेय किसी एक को नहीं...
बिलासपुर से हवाई सेवा शुरू होने के मौके पर रखे गये समारोह में मंच पर सभी दलों के नेता थे, लेकिन विपक्ष के नेता भारी पड़ रहे थे। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने अपनी बारी आई तो गिनाया कि छत्तीसगढ़ राज्य बना, हाईकोर्ट और रेलवे जोन बिलासपुर को मिला तब अटल बिहारी बाजपेयी ही प्रधानमंत्री थे। और आज जब यहां से हवाई सुविधा शुरू हुई है, तब भी केन्द्र में भाजपा की सरकार है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी है। (वैसे कांग्रेस के कार्यकाल में गुरु घासीदास विश्वविद्यालय, केन्द्रीय विश्वविद्यालय, एनटीपीसी और एसईसीएल मिला है, जो अपने वक्त की बड़ी मांगें थीं।)
बस, फिर क्या था- मंच के सामने एकजुट होकर बैठे भाजपाईयों ने मोदी, मोदी, मोदी, नारे लगाना शुरू कर दिया। जिले के प्रभारी मंत्री गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू की बारी आई तो उन्होंने धीमे से पलटवार किया। सब मोदी ही दे रहे हैं तो कौशिक जी बतायें कि पिछले कार्यकाल में जब डॉ. रमन सिंह सीएम थे और दिल्ली में मोदी की ही सरकार थी, तब हवाई सुविधा शुरू क्यों नहीं हुई? यह तो भूपेश बघेल जी हैं, जिन्होंने हवाईअड्डे के लिये 27 करोड़ रुपये मंजूर कर दिये, जिसके चलते हवाईपट्टी तैयार हो पाई और उड़ानें चालू हुईं। आगे बात समेटते हुए साहू ने कहा कि जब कोई बड़ा काम होता है तो सबका योगदान रहता है। किसी एक दल या किसी एक व्यक्ति को श्रेय नहीं जाता।
जिला प्रशासन ने 30 से ज्यादा विशिष्ट अतिथि बुलाकर कार्यक्रम को गैर राजनीतिक बनाने की पूरी कोशिश की थी लेकिन तमाम नेता एक मंच पर बैठे हों तो राजनीति घुसनी ही थी।
पुलिस एक लिस्ट इनकी भी बनाये..
एक सप्ताह में दूसरी बार कांग्रेस नेताओं को अपने कार्यकर्ताओं की हरकतों से शर्मिंदगी झेलनी पड़ रही है। किसी लडक़ी से अश्लील हरकत करते हुए वीडियो कॉल वायरल होने के बाद कोंडागांव के शहर कांग्रेस अध्यक्ष जितेन्द्र दुबे को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा। अब अम्बिकापुर से युवक कांग्रेस के प्रदेश सचिव दीपक मिश्रा के खिलाफ थाने में घुसकर एक सिपाही से मारपीट करने को लेकर एफआईआर दर्ज की गई है। महकमे के जवान पर हुए हमले के बावजूद पुलिस दबाव में थी और घंटों बाद रिपोर्ट लिखी जा सकी। प्रदेश युवक कांग्रेस ने अपने पदाधिकारी को पार्टी के पद से हटाते हुए जांच कमेटी बनाई गई है और पुलिस से निष्पक्ष कार्रवाई करने के लिये कहा है। मालूम तो यह भी हुआ है मारपीट में शामिल अन्य लोगों में एक और व्यक्ति कांग्रेस में किसी पद पर नहीं है लेकिन एक मंत्री का करीबी है।
भाजपा ने सतर्क विपक्ष की तरह दोनों मुद्दों को हाथों-हाथ लिया, लेकिन एक दो मामले तो उनकी पार्टी में भी कुछ दिन पहले ही हुए। दिसम्बर माह में राजनांदगांव में एक भाजपा पार्षद गगन आईच पर सरेराह दो युवतियों से छेड़छाड़, गाली-गलौच और और मारपीट का आरोप लगा। पुलिस ने करीब आधा दर्जन धाराओं में उसके खिलाफ अपराध दर्ज किया। इसी जिले के खैरागढ़ में एक भाजपा नेता और पूर्व पार्षद शेष नारायण यादव के खिलाफ छेडख़ानी और मारपीट का अपराध दर्ज किया गया। यह घटना बीते 26 जनवरी की है। पीडि़ता गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होकर लौटी थी। डोंगरगांव में मानव तस्करी का मामले की जांच में पुलिस गहराई में उतरी तो पता चला कि यह तो एक संगठित गिरोह चलाने वालों का काम है। इसमें रायपुर से गिरफ्तार महिला गंगा पांडे भाजपा से जुडी थी और उसके पति को एक पूर्व मंत्री का करीबी होने की बात भी सामने आई।
छत्तीसगढ़ में अपराधों का ग्राफ ऊपर जा रहा है। भाजपा तो अभी-अभी इसे अपराधगढ़ कहा था। ऐसे मामले सामने आते जायेंगे तो पुलिस का काम बढ़ जायेगा। एक अलग कॉलम बनाकर रिकॉर्ड रखना होगा कि अपराधियों, आरोपियों में नेतागिरी करने वालों की तादात कितनी है।
कोरोना हुआ तो पालक जिम्मेदार!
नवमीं और 11वीं की परीक्षायें ऑफलाइन मोड में लेने की छूट मिलने के बाद केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा मंडल की वार्षिक परीक्षायें शुरू हो गईं। ऑफलाइन क्लासेस में बच्चों की उपस्थिति जहां 10-20 फीसदी ही चल रही थी, वहीं मामला परीक्षा का था, इसलिये अधिकांश स्कूलों में 100 प्रतिशत उपस्थिति देखी जा रही है। हालांकि पालक चिंतित भी हैं। राजधानी के एक बड़े स्कूल में तो पालक अड़ गये। ऑफलाइन परीक्षा के लिये बच्चों को भेजने से मना कर दिया। मजबूरन स्कूल को परीक्षायें रद्द करनी पड़ी। पालकों के विरोध की एक वजह है कि ऑनलाइन पैटर्न में पूरी क्लासेस चली, जिसमें सीखने-समझने का तरीका अलग था। अब केवल परीक्षा क्यों ऑफलाइन ली जा रही है। हैरानी यह है कि कई स्कूल प्रबंधक स्कूल आने वाले छात्र-छात्राओं के पालकों से एक फॉर्म पर दस्तखत भी करा रहे हैं। इसमें लिखा गया है कि यदि बच्चों को कोरोना होगा तो स्कूल प्रबंधन नहीं, पालक ही जिम्मेदार होंगे। यह फॉर्म किसके निर्देश पर भरवाया जा रहा है? शादी, ब्याह, त्यौहारों में भीड़ इक_ी होने पर सरकार ने साफ-साफ निर्देश जारी किया है कि इसके लिये आयोजक जिम्मेदार होंगे। फिर स्कूलों में ऐसा क्यों? स्कूलों में बच्चों को बुलाकर एक जगह इक_ा कर रहा है प्रबंधन, और कोई कोरोना से पीडि़त हो जाये तो जिम्मेदार अभिभावक?
- 1525 -हंग्री की राजधानी बोडापेस्ट उसमानी सेना का अधिकार हो गया।
- 1896-फ्रांस के भौतिकशास्त्री हेनरी बेकरल ने रेडियो एक्टिव पदार्थों की प्रतिबिंबन विशेषता का पता लगाया। उन्होंने अपनी इस खोज के लिए कड़े परिश्रम किये। बेकरल ने रोन्टगन के उस चित्र को देखा जिसे उन्होंने एक्स किरण से बनाया था तो उनके मन में ऐसा पदार्थ खोजने की बात बैठ गयी जिसमें प्रकाश के माध्यम से एक्स किरणे उत्पन्न की जा सकती हों। बेकरल ने यह विशेषता यूरेनियम में देखी और फिर वे अपने उद्देश्य में सफल हो गये। सन 1902 ईसवी में बेकरल को नोबल पुरस्कार प्राप्त हुआ।
- 1908 -गैब्रियल लिपमैन ने एकेडमी आफ साइंस के समक्ष त्रिआयामी रंगीन फोटोग्राफी प्रदर्शित किया।
- 1995 - इक्काडोर एवं पेरू के मध्य चल रहे संघर्ष को समाप्त करने के लिए दोनों देशों के मध्य समझौता।
- 1997 - चीन द्वारा अपने रक्षा बजट में 12 प्रतिशत की वृद्धि।
- 1999 - व्यापक परमाणु परीक्षण संधि (सी.टी.बी.टी.) पर हस्ताक्षर करने के लिए भारत के साथ किसी गुप्त समझौते के समाचार का सं.रा. अमेरिका द्वारा खंडन।
- 2000 - चिली के पूर्व सैनिक तानाशाह जनरल आगस्टो पिनोशे ब्रिटेन द्वारा रिहा करने के बाद स्वदेश रवाना।
- 2006 - नई दिल्ली में भारत और अमेरिका के बीच ऐतिहासिक परमाणु समझौता सम्पन्न। भारत ने परमाणु शक्ति के सम्बन्ध में अमेरिका के साथ राष्ट्रपति जॉर्ज बुश के दिल्ली आगमन पर समझौता किया।
- 2009- चुनाव आयोग ने 15वीं लोकसभा के चुनाव 16 अप्रैल से 13 मई के बीच 5 चरणों में सम्पन्न करने की घोषणा की। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड और उसकी अनुषंगी रिलायंस पेट्रोलियम के निवेशकों के निदेशकों के बोर्ड ने दोनों कम्पनियों के विलय के प्रस्ताव को मंज़ूदी दी।
- 1949 - सुप्रसिद्ध कवयित्री सरोजिनी नायडू का निधन हुआ।
- 1887 -तालों के निर्माता, हैरी ई. सॉरेफ का जन्म हुआ, जिन्होंने स्टील के ताले ईजाद किए 1921 में मास्टर लॉक कम्पनी स्थापित की। उन्होंने 1924 में अपने ताले को पेटेन्ट कराया जिसमें ज्यादा मज़बूती के लिए स्टील की कई परतों का इस्तेमाल किया गया था। (निधन-1 मार्च 1957)
- 1913 -रूसी वैज्ञानिक जॉर्जी निकॉलेविच फ्लेरॉव का जन्म हुआ, जिन्होंने 1941 में पता लगाया कि यूरेनियम के नाभिक न्यूट्रॉनों की बमबारी के बिना भी स्वत: विखंडित होते हैं। वे नाभिकीय विखंडन पर कार्य करने वाले रूस के शुरुआती वैज्ञानिकों में से एक थे। फ्लेरॉव ने 1965 में तत्व 104 तथा 1974 में तत्व 106 के संश्लेषण की घोषणा की। (निधन- 19 नवम्बर 1990)
- 1887-जर्मन वनस्पति वैज्ञानिक ऑगस्ट विल्हेम ऐइक्लर का निधन हुआ, जिनकी पादप वर्गीकरण प्रणाली (1886) बहुत प्रचलित हुई थी। उन्होंने फूलों के हिस्सों की समरूपता पर भी अध्ययन किया। (जन्म-22 अप्रैल 1839)
- 1840- जर्मनी के खगोलशास्त्री तथा चिकित्सक (हेनरिक) विल्हेम (मैट्हॉस) ऑल्बर्स का निधन हुआ। चिकित्सा का अध्ययन करते समय उन्होंने 1779 के धूमकेतु की कक्षा की गणना की तथा 1802 में पैलेस तथा 1807 में वेस्टा नामक क्षुद्रग्रहों की खोज की। उन्होंने गिरते तारों की गति मापने का भी तरीका बताया। (जन्म 11 अक्टूबर 1758)