कारोबार

चरामेति द्वारा दिव्यांग पिंटूराम को 12वीं ओपन हेतु शिक्षा सहयोग
08-Feb-2022 4:01 PM
चरामेति द्वारा दिव्यांग पिंटूराम को 12वीं ओपन हेतु शिक्षा सहयोग

रायपुर, 8 फरवरी। चरामेति फाउंडेशन के राजेन्द्र ओझा ने बताया कि बसंत पंचमी के दिन शिक्षा में सहयोग का अपना ही महत्व है। अभनपुर तहसील के ग्राम बकतरा निवासी 29 वर्षीय पिंटूराम चोवाराम साहू लगभग 90 प्रतिशत दिव्यांग है और पिछले लगभग 8 वर्षों से वे बिस्तर पर ही है। लेकिन इस विषम शारीरिक स्थिति में भी जीवन जीने के प्रति उनका उत्साह अभूतपूर्व है। वे न केवल हिन्दी और छत्तीसगढ़ी में कविताएं लिखते हैं अपितु इस वर्ष 12वीं ओपन की परीक्षा भी दे रहे हैं।

उनकी इस लगन को देखते हुए जहां नारायणी साहित्यिक संस्थान की डॉ. मृणालिका ओझा ने उन्हें कॉपियों के साथ लेखन सामग्री एवं दर्जन भर हिन्दी एवं छत्तीसगढ़ी की साहित्यिक पुस्तकें भेंट में दी व करीब पांच हजार रूपये की दवाओं के साथ मसाले, राशन सामग्री आदि भी प्रदान की।   इस सेवा कार्य में धवल भाई मेहता, व्ही के महालया, नीरू किरण त्रिवेदी, भारती किरण शर्मा, राजेश शाह, डॉ किशोर अग्रवाल, सुभाषिनी जतिन्दर भनोट,  रौशनी संजय शर्मा, नवीन विज, राजेश डागा,रितिक नाशा, मनोज आहूजा,गोवर्धन वरु, रोशन बहादुर आदि का सहयोग प्राप्त हुआ।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news