कारोबार
सुयश हॉस्पिटल में नि:शुल्क फॉलोअप ओपीडी
06-Apr-2022 12:42 PM
रायपुर, 6 अप्रैल। सुयश हॉस्पिटल में 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थय दिवस मनाया जा रहा है। मुख्य अस्पताल प्रशासक शिजु सेबेस्टियन द्वारा ये जानकारी की गयी की विश्व स्वास्थय दिवस के उपलक्ष में पूर्व में पीडि़त कोरोना मरीजों का निशुल्क फ़ॉलोअप ओ.पी.डी का आयोजन किया जा रहा है साथ ही उससे सम्बंधित जाँच में भी डिस्काउंट दिया जायेगा।
उन्होंने यह भी जानकारी दी की पूर्व में पीडि़त कोरोना मरीज आज भी कई प्रकार की स्वास्थ्य सम्बंधित परेशानियों से गुजर रहे है जिसको देखते हुए इस वर्ष विश्व स्वास्थ्य दिवस में सुयश हॉस्पिटल ने ये नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है, जिसका अधिक से अधिक लाभ पूर्व में कोरोना पीडि़त मरीजों को होगा।