ताजा खबर

नौकरी की मांग लेकर भाजयुमो 24 सीएम से मिलेंगे जाएगा, होगी हजारों की भीड़
17-Aug-2022 10:27 AM
नौकरी की मांग लेकर भाजयुमो 24 सीएम से मिलेंगे जाएगा, होगी हजारों की भीड़

आज आनलाइन फार्म लांच होगा 

रायपुर, 17 अगस्त। भाजयुमो 24 अगस्त को रायपुर में बड़ा विरोध प्रदर्शन करने जा रहा है। कार्यक्रम की रूप रेखा तय करने मंगलवार शाम पदाधिकारियों, जिला प्रभारियों और जिला अध्यक्षों की बैठक हुई। बैठक में तय किया गया कि भाजयुमो द्वारा बेरोजगारी विषय पर विगत एक महीने से चल रहे आंदोलन को बड़ा रूप दिया जाएगा। इस आंदोलन में प्रदेश भर से हजारों युवाओं के जुटने के आसार हैं। इसके लिए भाजयुमो आज आनलाइन फार्म लांच कर रहा है। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि भाजयुमो प्रदेश के युवा की ताकत है। हम छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता श्रद्धेय भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि मना रहे हैं। यह दुःखद और दुर्भाग्यपूर्ण है, कि छत्तीसगढ़ के युवाओं को लगातार छला गया, ठगा गया। नशे का काला कारोबार फल फूल रहा हैं। अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। छत्तीसगढ़ को अपराध का गढ़ बना दिया गया है। माफिया राज चल रहा हैं।

क्षेत्रीय सह संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने भाजयुमो के कार्यों की समीक्षा की और आगामी आंदोलन को लेकर आवश्यक रणनीतिक दिशा निर्देश दिये। बैठक में प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन ने कहा कि हम ना सोएंगे, ना सोने देंगे। युवाओं को छलने और ठगने वाली छत्तीसगढ़ की कांग्रेस की नींद उड़ा देंगे।

 मीडिया कोऑर्डिनेट उमेश घोरमोड़े ने बताया कि बैठक में संगठन महामंत्री पवन साय ने रायपुर चलने का आह्वान रायपुर चलो का नारा बुलंद करते हुए एक सकारात्मक वातावरण का निर्माण करने के निर्देश दिए हैं। भाजयुमो अध्यक्ष अमित साहू ने  अब तक किए गए आंदोलन और आगामी कार्ययोजना की जानकारी दी। इस बैठक में भाजपा प्रदेश महामंत्री नारायण चंदेल, भूपेंद्र सवन्नी, किरण देव, शिवरतन शर्मा, अनुराग सिंहदेव, ओपी चौधरी शाामिल हुए।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news