ताजा खबर

उत्तरी दिल्ली में मकान गिरने से 5 लोग घायल
09-Sep-2022 12:44 PM
उत्तरी दिल्ली में मकान गिरने से 5 लोग घायल

नई दिल्ली, 9 सितंबर | उत्तरी दिल्ली के आजाद मार्केट इलाके में एक मकान गिरने से पांच लोग घायल हो गए। दिल्ली पुलिस और दमकल विभाग ने इस बात की पुष्टि की है कि अब तक किसी की मौत की खबर नहीं है, जबकि बचाव अभियान जारी है। घायलों का एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

दमकल अधिकारी रविंदर सिंह ने कहा, "रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। करीब छह से सात मजदूर फंसे हुए थे, जिनमें से पांच को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई। फंसे हुए लोगों का पता लगाने के लिए लाइव डिटेक्टर का इस्तेमाल किया जा रहा है। संकरी गलियां होने के कारण मौके पर जेसीबी मशीन नहीं पहुंच पाई है।"

दमकल विभाग के अनुसार, घटना के संबंध में सुबह करीब 8.30 बजे एक कॉल आई, जिसके बाद दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

इस बीच स्थानीय पुलिस भी दमकल अधिकारियों की मदद के लिए मौके पर पहुंच गई। (आईएएनएस)

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news