ताजा खबर

8 लाख के ईनामी नक्सली का समर्पण
12-Sep-2022 6:46 PM
8 लाख के ईनामी नक्सली का समर्पण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सुकमा, 12 सितंबर।
आठ लाख के ईनामी  नक्सली ने पुलिस अफसरों के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया। वह 7 वर्षों से लगातार नक्सली संगठन में  सक्रिय था। छग शासन द्वारा 8 लाख रूपये का ईनाम घोषित है।

नक्सली को आत्मसमर्पित कराने प्रोत्साहित करने उप महानिरीक्षक सीआरपीएफ (सुकमा रेंज) रेंज फील्ड टीम का  विशेष योगदान रहा।

सुनील शर्मा पुलिस अधीक्षक सुकमा, किरन चव्हाण अति. पुलिस अधीक्षक नक्स. ऑप्स. सुकमा, के निर्देशन में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान  छत्तीसगढ़ शासन की ‘पुनर्वास नीति’ के प्रचार-प्रसार एवं सुकमा पुलिस द्वारा चलाये जा रहे  अभियान (नई सुबह, नई शुरूवात) से प्रभावित होकर नक्सलियों के संगठन में कार्यरत नक्सली दुधी भीमा निवासी थाना चिंतागुफा जिला सुकमा क्षेत्र ने  11 सितंबर को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में  सुनील शर्मा, पुलिस अधीक्षक सुकमा, दीपक कुमार सिंह, स्टाफ अधिकारी परिचालन रेंज सुकमा, किरण चव्हाण अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नक्सल आप्स. जिला सुकमा के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया गया हैं।

दुधी भीमा को आत्मसमर्पण कराने में उप पुलिस महानिरीक्षक (परिचालन) के रेंज फील्ड टीम के अधिकारी/कर्मचारी कई दिनों से प्रयासरत थे। लगातार दूधी भीमा को प्रोत्साहित करने के फलस्वरूप दूधी भीमा द्वारा नक्सल संगठन व उनकी विचारधारा को त्याग कर शासन की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर आत्समसमर्पण किया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news