कारोबार

श्री आदित्य विक्रम बिरला मेमोरियल व्यापार सहयोग केंद्र की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में छगन मुंदड़ा मनोनित
22-Oct-2022 2:47 PM
श्री आदित्य विक्रम बिरला मेमोरियल व्यापार सहयोग केंद्र की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में छगन मुंदड़ा मनोनित

रायपुर, 22 अक्टूबर। अखिल भारतीय महेश्वरी महासभा के अधिन कार्य करने वाली संस्था श्री आदित्य विक्रम बिरला मेमोरियल व्यापारसहयोग केंद्र चेन्नई ने आगामी सत्र ( 2022 - 2025 ) हेतु केंद्र की मेनेजिंग कमेटी का गठन किया है इस कमेटी में छत्तीसगढ़ के समाज सेवी छगन मुंदड़ा को राष्ट्रीय कार्यकारणी में शामिल किया गया है।

उपरोक्त नियुक्ति का पत्र समिति के महामंत्री कस्तूरचंद बाहेती ने प्रेषित किया द्य देश के प्रमुख 21 लोगो को इस समिति में स्थान दिया गया है।

जिनके अध्यक्ष पदमं भूषण श्रीमती राजश्री बिरला, मुंबई कार्याध्यक्ष पदमश्री बंशीलाल राठी चेन्नई, कोषाध्यक्ष आनंद राठी चेन्नई, महामंत्री कस्तुरचंद बाहेती चेन्नई, सहमंत्री श्याम सुंदर काबरा मुंबई,  कार्यालय मंत्री नवल किशोर राठी चेन्नई, को बनाया गया है। छत्तीसगढ़ से छगन लाल मुंदड़ा की नियुक्ति से छत्तीसगढ़ महेश्वरी समाज में हर्ष व्याप्त है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news