कारोबार

भाटागांव में 150 बेड का उर्मिला मेमोरियल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल, आज शाम उद्घाटन
29-Oct-2022 3:13 PM
भाटागांव में 150 बेड  का उर्मिला मेमोरियल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल, आज शाम उद्घाटन

रायपुर, 29 अक्टूबर। उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल विगत 12 वर्षों से उत्कृष्ट चिकित्सा एवं सर्वोत्तम मानवीय मूल्यों की परिकाष्ठा गढ़ता आया है। विगत वर्षों में पंडरी व फिर मोवा स्थित 50 बेड हॉस्पिटल से सफल सर्जरी एवं अनगिनत संतुष्ट परिवारों से जुड़ा, यह स्वास्थ संस्थान दिन प्रतिदिन सफलता के नए आयाम स्थापित करता आया है।

डॉ. विनोद सिंह के नेतृत्व में यह संस्था मानवीय जीवन एवं मरीजों के कल्याण को सर्वोपरि मानते हुए बहुत ही तत्परता एवं तल्लीनता से आगे बढ़ रही है। इसी शृंखला में एक और आयाम जोड़ते हुए, उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल की नई एवं उत्कृष्ट उपलब्धि है 150 बेड की क्षमता वाला नया मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल, जो कि 29 अक्टूबर को रायपुर स्थित भाटागांव में उद्घाटित किया किया जा रहा है।

यहाँ के मुख्य एवं लीड चिकित्सक डॉ. विनोद सिंह ने बताया कि नव निर्मित हॉस्पिटल भवन में हमारे शरीर से जुड़े सभी विभागों की चिकित्सा का प्रबंध है, जैसे ह्रदय विभाग, कैंसर, स्त्री रोग, शिशु रोग, चर्म रोग, जीवनशैली सम्बंधित रोग, आर्थोपेडिक विभाग, विभिन्न प्रकार कि शल्य चिकित्सा का प्रबंध आदि। यहाँ ज्ञात रहे कि डॉ. विनोद सिंह स्वयं एक जाने माने जनरल सर्जन हैं जिनसे उपचार कराने हेतु मरीज न केवल छत्तीसगढ़, वरन ओडिसा, मध्य प्रदेश आदि राज्यों से आते हैं।

डॉक्टर विनोद सिंह ने प्रेस और साथियों को सम्बोधित करते हुए बताया कि उनकी एवं संस्था कि दृष्टी में मानवीय मूल्य एवं सेवा सर्वोपरि है। उनके उध्बोधन में इस बात पर बार बार जोर दिया गया कि उत्कृष्ट चिकित्सा सेवा हर इंसान का अधिकार है एवं उनकी संस्था यह सुनिश्चित कर रही है की सामान रूप से हर मरीज को बेहतर से बेहतर चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध हो सके।

यू. एम. एच. की टीम के मिशन (पेशेंट केयर सर्वोपरि) को एक नया आयाम देने के लिए मुंबई के कॉर्पोरेट ट्रेनर से अनुबंध किया है, जिन्होंने यू. एम. एच. की पूर्ण स्टाफ टीम की आठ दिनों का ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित किया (हॉस्पिटल मैनेजमेंट के सहयोग से), जिसका प्रतिबिम्ब व परिणाम प्रामाणिक रूप से लोगो में दिखेगा यू. एम. एच.- नई भव्य संरचना, नई आधुनिक सेवाएं, नई कार्य संस्कृति।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news