कारोबार

सीवीआरयू में व्यक्तित्व विकास और राष्ट्र निर्माण पर कार्यशाला
11-Dec-2022 3:04 PM
सीवीआरयू में व्यक्तित्व विकास और राष्ट्र निर्माण पर कार्यशाला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बिलासपुर, 11 दिसंबर।
डॉ. सीवी रमन विश्वविद्यालय में गांधी फैलोशिप के माध्यम से व्यक्तित्व विकास और राष्ट्र निर्माण पर केंद्रित व्याख्यान रखा गया। पीरामल फाउंडेशन के नासिर हसन ने स्नातक और स्नातकोत्तर के विद्यार्थियों को इस विषय पर विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आज देश में सबसे अधिक व्यक्तित्व विकास और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका सुनिश्चित करने की जरूरत है। गांधी फैलोशिप पीरामल फाउंडेशन मुंबई से संचालित किया जाता है। स्नातक और स्नातकोत्तर विद्यार्थी अपनी रूचि के अनुरूप ऑनलाइन फॉर्म भर कर इससे जुड़ सकते हैं। उन्होंने बताया कि इसके बाद विद्यार्थी को सरकारी संस्थाओं के साथ मिलकर काम करने का अवसर प्राप्त होगा। विद्यार्थी इस तरह से अपने व्यक्तित्व का संपूर्ण विकास एवं भारत निर्माण में अपनी भूमिका भी सुनिश्चित कर सकते हैं। यह सामुदायिक क्षेत्र में कार्य करने का यह सुनहरा अवसर है जो विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के पास खुद चलकर आया है। उन्होंने कहा कि सहभागिता से काम करने पर समन्वय संघर्ष सहित अनेक व्यक्तित्व गुणों का विकास होता है। गांधी फैलोशिप द्वारा एक निश्चित स्थायी फंड भी प्रदान किया जाता है। विद्यार्थी ऑनलाइन सीधे जुडक़र इसकी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर राजीव पीटर्स, जय त्रिवेदी सौरभ  पीटर्स, विश्वविद्यालय परिवार के सदस्य , प्राचार्य डा. एम. के. तिवारी , डॉक्टर मनीष उपाध्याय उपस्थित थे।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के गोद ग्राम जोगीपुर, पथर्रा, अमने, पंडाकापा के आदिवासी वर्ग के व अन्य ग्रामीण क्षेत्रों से विद्यार्थी विशेष रूप से शामिल हुए।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news