कारोबार

उरला इंडस्ट्रीज एसो. की द्विवार्षिक चुनाव, 13 कार्यकारिणी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित
02-Apr-2023 12:18 PM
उरला इंडस्ट्रीज एसो. की द्विवार्षिक चुनाव, 13  कार्यकारिणी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित

रायपुर, 1 अप्रैल। विगत दिनों उरला इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की द्विवार्षिक चुनाव वर्ष 2023-25 हेतु चुनाव की कार्यवाही सम्पन्न की गयी। चुनाव में 13 कार्यकारिणी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित किये गये। श्री अश्विन गर्ग विगत 6 वर्षो से उरला इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित होते रहें है व पुन: 2023-25 के लिये भी निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए है।

नये कार्यकारिणी एवं कार्यालय पदाधिकारी के गठन हेतु दिनांक 20.03. 2023 को बैठक रखी गयी थी जिसमें श्री अश्विन गर्ग (अध्यक्ष) श्री विनोद केजरीवाल (निवर्तमान अध्यक्ष) श्री विक्रम जैन (महासचिव) श्री नीरज अग्रवाल (सहसचिव) श्री ज्ञानेन्द्र सिंह (उपाध्यक्ष) श्री राजकुमार राठी (उपाध्यक्ष) एवं श्री विवेक अरोरा (कोषाध्यक्ष) चुने गये।

अन्य कार्यकारिणी सदस्य निम्नानुसार है-श्री विवेक राठौर, श्री रामकृष्ण खेडिय़ा, श्री राजेश अग्रवाल, श्री विवेक ड्रोलिया, श्री संजय जलान, श्री संजय मेहरा, श्री शिशिर अग्रवाल, श्री संजय

अग्रवाल, श्री अशोक कुमार गोयल श्री प्रदीप जैन, श्री दीपक भीमसरिया,श्री संतोष बैद, श्री जे.पी. अग्रवाल. श्री रविकांत यादव, का चयन किया गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news