कारोबार

सवर्ण आर्मी के प्रदेश प्रभारी नियुक्त हुए राजेश
03-Apr-2023 2:23 PM
सवर्ण आर्मी के प्रदेश प्रभारी नियुक्त हुए राजेश

रायपुर, 3 अप्रैल। अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के प्रदेश अध्यक्ष मुक्तिनाथ पाण्डेय एवं  संस्थापक प्रभारी शेषनाथ तिवारी ने  भोजपुरी भवन बिरगांव प्रांगण में सवर्ण आर्मी संगठन के  पदाधिकारियों का स्वागत पुष्प हार के साथ किया।

जिसमे राजेश सिंह (कोटा) प्रदेश प्रभारी, बीरेश्वर सिंह और वीके सिंह कार्यकारिणी सदस्य के रूप में नियुक्त हुए। प्रदेश प्रभारी राजेश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया सवर्ण आर्मी का मुख्य उद्देश्य प्रतिभाओं के आधार पर आरक्षण होना चाहिए चाहे वह किसी भी जाति से आए लेकिन जहां तक किसी भी पार्टी का वोट बैंक की बात आती है उसमें सवर्ण समाज के लोग भी सरकार बनाने में अपनी मुख्य भूमिका निभाती है। हमारी लड़ाई सरकार से सवर्णों को और उनके आने वाली पीढ़ी के लिए प्रतिभा आरक्षण बिल लाने की मांग उठेगी।

उपस्थित सदस्य भोजपुरी समाज के वरिष्ठ संरक्षक अरविंद दुबे, हनुमान सिंह, पप्पू मिश्रा,रवीश मिश्रा, दिवाकर शुक्ला, विशाल पांडे, राष्ट्रीय करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर मुख्य रूप से उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news