कारोबार

विश्व पृथ्वी दिवस पर पर्यावरण सरंक्षण का संकल्प
24-Apr-2023 2:16 PM
विश्व पृथ्वी दिवस पर पर्यावरण सरंक्षण का संकल्प

पृथ्वी को बचाने के लिए जंगल को बचाना होगा-प्रेम कुमार

रायपुर, 24 अप्रैल। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के ग्राम विकास प्रभाग द्वारा विश्व पृथ्वी दिवस पर विधानसभा मार्ग स्थित शान्ति सरोवर रिट्रीट सेन्टर में परिचर्चा आयोजित की गई जिसमें वन एवं पर्यावरण विभाग के सचिव प्रेम कुमार, मुख्य वन सरंक्षक भानु प्रताप सिंह, रायपुर केन्द्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी सविता दीदी और ब्रह्माकुमारी दीक्षा दीदी सहित बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।

इस अवसर पर वन एवं पर्यावरण विभाग के सचिव प्रेमकुमार ने ब्रह्माकुमारी संस्थान की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्थान सम्पूर्ण मानवता के लिए समर्पित संस्था है। इसीलिए आध्यात्मिकता के साथ-साथ लोगों की मौलिक जरूरतों पर भी समाज का ध्यान आकर्षित करती है। हमें पृथ्वी को बचाना है तो जंगल को बचाना होगा।

उन्होंने कहा कि धरती का तापमान लगातार बढ़ रहा है अगर चार डिग्री भी तापमान बढ़ा तो धरती रहने लायक नहीं रह रह जाएगी। 

अब हमें कार्बन उत्सर्जन को जीरो पर लाना होगा। यह तभी संभव होगा जब जितना कार्बन हम छोड़ते हैं वह सभी पेड़ों द्वारा अवशोषित हो जाएं। इसके लिए हमें खूब पेड़ लगाने होंगे। इसी प्रकार पानी को सरंक्षित करने के लिए नदियों को अविरल बहने दें। उसमें शहरों और कारखानों का प्रदूषित जल न छोड़ें।

श्री प्रेम कुमार ने बताया कि अभी कुछ दिन पहले हमारे देश में विदेश से चीतों को लाकर बसाने का कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही टायगर प्रोजेक्ट का पचासवाँ वर्ष मनाया गया। दरअसल पर्यावरण के लिए बाघ, चीता आदि जानवरों का रहना बहुत जरूरी है। हमारे राजकीय पशु वनभैसों को भी असम से लाकर सरंक्षित किया जा रहा है। 

इसी प्रकार शासन द्वारा प्लास्टिक पर प्रतिबन्ध लगाकर सराहनीय कार्य किया जा रहा हे। यहाँ पर गोबर से पेंट बनाने का कार्य किया जा रहा है जो कि बहुत ही अच्छी पहल है।

मुख्य वन सरंक्षक भानु प्रताप सिंह ने कहा कि पर्यावरण कोई समस्या नहीं है। समस्या हम स्वयं हैं। हरेक को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। हम नल खोलकर अनावश्यक पानी न बहाएं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news