कारोबार
श्री अभा सुधर्म जैन संस्कृति रक्षक संघ राष्ट्रीय अधिवेशन
23-Sep-2023 2:39 PM

रायपुर, 23 सितंबर। श्री अखिल भारतीय सुधर्म जैन संस्कृति रक्षक संघ का राष्ट्रीय अधिवेशन 23 व 24 सितंबर को एयरपोर्ट के सामने, जैनम मानस भवन, रायपुर में आयोजित है। यह जानकारी देते हुए श्री सुधर्म
जैन नवयुवक मंडल के संरक्षक व प्रचार-प्रसार प्रभारी अजय जैन ने बताया कि 22 वर्षों बाद राष्ट्रीय अधिवेशन रायपुर में आयोजित है, इससे पूर्व वर्ष 2001 में रायपुर में आयोजित हुआ था। उन्होंने आगे बताया कि अधिवेशन में लगभग संपूर्ण देश से लगभग 1000 लोग हिस्सा लेंगे।
अधिवेशन के प्रथम दिन 23 सितंबर 2023 (शनिवार) प्रात: 9.00 बजे सुधर्म महिला मण्डल एवं नवयुवक मण्डल का अधिवेशन होगा व अंतिम दिन 24 सितंबर 2023 (रविवार) प्रात: 9.00 बजे श्री अखिल भारतीय सुधर्म जैन संस्कृति रक्षक संघ का वार्षिक अधिवेशन होगा।