ताजा खबर

महतारी वंदन में 70 लाख महिलाओं का दावा भ्रामक और झूठा
09-Mar-2024 7:00 PM
महतारी वंदन में 70 लाख महिलाओं का दावा भ्रामक और झूठा

आधे से अधिक महिलाओं के फार्म रिजेक्ट कर दिया है

जनवरी से मार्च तक का तीन माह का भुगतान एक साथ करे सरकार 

रायपुर, 09 मार्च। कांग्रेस ने कहा कि महतारी वंदन के नाम पर 70 लाख महिलाओं को पहली किश्त देने का भाजपा सरकार का दावा झूठा और भ्रामक है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि महतारी वंदन के लिये 70 लाख से अधिक माताओं बहनों ने आवेदन किया था। लेकिन भाजपा सरकार ने आधे से अधिक महिलाओं के फार्म रिजेक्ट कर दिये है। बमुश्किल 25 लाख से 28 लाख महिलाओं के नाम पहली किश्त में शामिल किया गया है। भाजपा ने चुनाव के पहले कहा था कोटवार से लेकर कलेक्टर तक की पत्नियों यहां तक की भूपेश बघेल से लेकर रमन सिंह की पत्नी को भी महतारी वंदन का लाभ मिलेगा। लेकिन सरकार बनने के बाद जो नियम कानून बनाया उसके कारण अधिकांश महिलायें महतारी वंदन के लाभ से वंचित हो गयी। सरकारी नौकरी, इनकम टैक्स उम्र की बंदिशे लगाकर भाजपा सरकार ने मताओें के साथ धोखा किया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news