ताजा खबर
नांदगांव आज सर्वाधिक तपा, रायपुर, महासमुंद 40 पहुंत रहे
28-Mar-2024 7:59 PM
रायपुर, 28 मार्च। पश्चिमी हवाओं हवाओं के प्रभाव बढ़ने होने के कारण प्रदेश में गर्मी के तेवर बढ़ते ही जा रहे हैं। 40 डिग्री सेल्सियस के साथ नांदगांव सबसे गर्म रहा। वहीं रायपुर,महासमुंद भी करीब पहुंच रहे हैं ।यहां पारा 39.1-39.5 पर रहा। जबकि नौ शहर 38 डिग्री पर रहे। मौसम विग्यानी एचपी चंद्रा ने बताया कि कल 29 मार्च से मौसम शुष्क रहने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में अगले 2 दिनों तक क्रमशः लगातार वृद्धि होने की संभावना है।