ताजा खबर

देखें VIDEO : भूपेश बघेल को वोट देना यानी नवाज खान, अकबर, ढेबर को वोट देना-भाजपा
25-Apr-2024 4:38 PM
देखें VIDEO : भूपेश बघेल को वोट देना यानी नवाज खान, अकबर, ढेबर को वोट देना-भाजपा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कवर्धा, 25 अप्रैल।
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा में कहा कि राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र से भूपेश बघेल चुनाव लड़ रहे हैं। इनको वोट देना यानी कि मो. अकबर को वोट देना है। पांच साल तक उन्होंने सरकार नहीं चलाई है, सरकार ढेबर-अनवर ने चलाई है। कवर्धा और बिरनपुर की सुध लेने वाला कोई नहीं था।

भाजपा की जारी विज्ञप्ति में कहा कि यह सभी को पता है कि भूपेश बघेल के नवाज खान से बेहद करीबी रिश्ते रहे हैं और कई मामलों में नवाज खान के ऊपर मामले भी दर्ज हैं। राजनांदगांव लोकसभा के कई लोगों की जमीन हड़पने के उनके ऊपर आरोप है। कई लोगों पर अत्याचार करना, गुंडागर्दी करने के आरोप लगते रहे है और यह चर्चा का विषय रहा कि भूपेश बघेल का संरक्षण होने की वजह से उन पर कोई कार्रवाई नहीं होती। ऐसे ही भूपेश बघेल की उप सचिव रही सौम्या चौरसिया का भी नाम चर्चा में चल रहा है और भाजपा का कहना है कि 16 महीने से जेल में बंद सौम्या चौरसिया की भूपेश बघेल वकालत करते रहे हैं जिन पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप है 

कवर्धा में भगवा का अपमान, बिरनपुर में मासूम भुनेश्वर साहू की बरर्बता से हत्या इनकी सरकार किनके संरक्षण में हुई? अकबर-ढेबर सरकार चलाते रहे।

अत: भूपेश को वोट देना यानी छत्तीसगढ़ को लूटने वालों को वोट देना, भ्रष्टाचारियों को वोट देना, नवाज खान, अकबर, ढेबर और सौम्या चौरसिया को वोट देना।

 

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news