ताजा खबर

दिग्विजय स्टेडियम के मैदान में 20 फीट गड्ढा
30-Jun-2024 5:06 PM
दिग्विजय स्टेडियम के मैदान में 20 फीट गड्ढा

  खिलाडिय़ों ने मैदान निर्माण की गुणवत्ता पर उठाए सवाल, कहा भ्रष्टाचार का नमूना  

'छत्तीसगढ़' संवाददाता

राजनांदगांव, 30 जून। प्रदेश के अच्छे स्टेडियम में से एक दिग्विजय स्टेडियम के खेल मैदान में एक बड़ा गड्ढा होने का मामला सामने आया है। रोज प्रेक्टिस करने पहुंचे खिलाडिय़ों को मैदान में एक गड्ढा नजर आया। कुछ खिलाडिय़ों ने गड्ढे का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल भी कर दिया है। खिलाडिय़ों का आरोप है कि करोड़ों रुपए की लागत से निर्मित स्टेडियम  का खेल मैदान भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है।

बताया जा रहा है कि स्टेडियम के मैदान में बड़ी तादाद में अलग-अलग खेलों से जुड़े खिलाड़ी प्रेक्टिस करने पहुंचते हैं। आज सुबह फुटबाल प्लेयर कुंदन सोनी अपने साथियों के साथ प्रेक्टिस कर रहे थे। एकाएक मैदान में करीब 10 फीट गड्ढा नजर आया। गड्ढ़े को देखकर खिलाडिय़ों के होश उड़ गए। मैदान में एक बड़े गड्ढे को लेकर खिलाडिय़ों में स्टेडियम समिति व जिला प्रशासन के खिलाफ नाराजगी उभर आई है।  बताया जा रहा है कि लंबे समय से मैदान का मेन्टेनेंस नहीं किया गया है। काली मिट्टी वाले इस मैदान में बारिश की बूंदे पड़ते ही गड्ढे हो गए हैं। 

दिग्विजय स्टेडियम के साजो-सजावट को लेकर प्रशाासन की निगरानी में आए दिन बैठकें भी होती है। स्टेडियम की देखरेख के लिए प्रशासन ने मैनेजर की भी पोस्टिंग की है, लेकिन देखरेख के अभाव में आज मैदान में गड्ढा होने को लेकर खिलाड़ी सवाल खड़ा कर रहे हैं। फुटबाल खिलाड़ी कुंदन सोनी का कहना है कि यह एक बड़ी चूक है। खेलते हुए गड्ढे पर जाने से मासूम खिलाड़ी जख्मी हो सकते हैं। उन्होंने स्टेडियम निर्माण के दौरान की गई लापरवाही को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है। खिलाडिय़ों ने स्टेडियम की दुर्दशा को लेकर भी वीडियो भी सोशल मीडिया में पोस्ट कर दिया है। इस संबंध में स्टेडियम मैनेजर रणविजय प्रताप सिंह ने बताया कि बारिश के दौरान काली मिट्टी होने के कारण मैदान में गड्ढा हुआ है। गड्ढे को पाटने के लिए मटेरियल  लाया जा रहा है। दिग्विजय स्टेडियम का खेल मैदान समूचे छत्तीसगढ़ में चर्चित रहा है। स्थानीय खिलाडिय़ों ने मैदान में गड्ढा होने को लेकर जांच की भी मांग की है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news