ताजा खबर

उप्र में भगदड़ में लोगों की मौत हृदय विदारक: राष्ट्रपति मुर्मू
02-Jul-2024 7:37 PM
उप्र में भगदड़ में लोगों की मौत हृदय विदारक: राष्ट्रपति मुर्मू

नयी दिल्ली, 2 जुलाई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के हाथरस में भगदड़ में लोगों की हुई मौत को हृदय विदारक बताया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

उत्तर प्रदेश पुलिस ने कहा है कि हाथरस जिले के एक गांव में धार्मिक समागम में भगदड़ मचने में 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

मुर्मू ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा,‘‘उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में हुए हादसे में महिलाओं और बच्चों सहित कई श्रद्धालुओं की मौत की खबर हृदय विदारक है। मैं उन लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं जिन्होंने अपने परिवार के सदस्यों को खो दिया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।’’ (भाषा)

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news