ताजा खबर

तीन बातें से कष्टों से दूर रह सकते हैं -आचार्य त्रिपाठी
30-Jun-2024 7:28 PM
तीन बातें से कष्टों से दूर रह सकते हैं -आचार्य त्रिपाठी

सरयूपारीण ब्राह्मण सभा में भागवत कथा का दूसरा दिन

रायपुर, 30 जून। मनुष्य को तीन बातें हमेशा ध्यान रखनी चाहिये,जो भी इनका ध्यान रखे जीवन मे कष्टों से दूर रहेगा। उक्त बातें सरयूपारीण ब्राह्मण सभा भवन में आयोजित भगवत ज्ञान सप्ताह के दूसरे दिन की कथा में कही।

व्यास गद्दी में विराजमान आचार्य शिवेंद्रमणि त्रिपाठी ने कहा कि तीन बातें में पहली किसी की निंदा नही करें,चाहे वह कितना भी बुरा क्यों न हो दूसरी बात हमेशा अतिथि सत्कार करें, आपकी सामर्थ के अनुसार करें तीसरी बात मन मे कभी घमंड न आये इसका ध्यान रखें।जो होगा उसे रोका नहीं जा सकता,जो होना है होगा ही,विधि का विधान है।राई घटे न तिल बढ़े।

 कथा के द्वितीय दिन महिलाओं की काफी अच्छी उपस्थिति थी।मुख्य यजमान विष्णुदत्त मिश्रा व परिजनों के अलावा आज कथा में प्रमुख रूप से सर्व श्री डॉ सुरेश शुक्ला डा विजयशंकर मिश्रा आर एल द्विवेदी, राममूरत तिवारी,संगम त्रिपाठी राजेन्द्र शर्मा,इंद्र नारायण त्रिपाठी कल्याण प्रसाद पान्डेय विजय शर्मा प्रदीप मिश्रा ,त्रिभवन नाथ तिवारी,शेष नारायण तिवारी लक्ष्मण मिश्रा, अवदेश प्रसाद मिश्रा उमेश तिवारी, मित्रेष दुबे कैलाश तिवारी, राजेश त्रिपाठी, राहुल तिवारी कामता प्रसाद त्रिपाठी, लल्लू दुबे,आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news