ताजा खबर

तीन नए अपराधिक कानूनों की पुस्तकें विमोचित
01-Jul-2024 12:40 PM
तीन नए अपराधिक कानूनों की पुस्तकें विमोचित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 1 जुलाई । मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज से देशभर में लागू हो रहे नवीन कानूनों पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया। 

इसमें तीन नए आपराधिक कानूनों को लेकर महत्वपूर्ण जानकारियों का संकलन है।
छत्तीसगढ़ पुलिस की इस विशेष पहल से नवीन कानूनों को समझना आसान होगा। साथ ही 
पुलिस अधिकारियों और विवेचकों के लिए महत्वपूर्ण संदर्भ होगी। अपराधों की विवेचना में भी उपयोगी होगी। वर्षों पुराने अंग्रेजी कानूनों की जगह लेंगे नए कानून जिनमें  दंड के स्थान पर न्याय को  प्राथमिकता  दी गई है।इस अवसर पर एसीएस गृह विभाग  मनोज पिंगुआ, डीजीपी अशोक जुनेजा, मुख्यमंत्री के सचिव द्वय  राहुल भगत, एय.बसव राजू एवं अन्य  पुलिस  के अधिकारी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news