ताजा खबर

5-5 लाख के ईनामी 2 नक्सलियों का समर्पण
02-Jul-2024 11:03 PM
5-5 लाख के ईनामी 2 नक्सलियों का समर्पण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सुकमा, 2 जुलाई।
आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय सुकमा में एक महिला सहित 2 ईनामी नक्सलियों ने पुलिस अफसरों के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया।  दोनों नक्सलियों पर 5-5 लाख कुल 10 लाख रूपये का ईनाम घोषित है।

पुलिस के अनुसार नक्सली संगठन में कोंटा एरिया कमेटी सदस्य सक्रिय सोड़ी गजेन्द्र उर्फ हड़मा  (कोंटा एरिया कमेटी सदस्य/एर्राबोर सिविल ऑर्गनाईजेशन कमाण्डर, ईनामी 5 लाख रूपये) वीराभट्टी थाना भेज्जी जिला सुकमा एवं सोड़ी मंजूला उर्फ मडक़म मंजूला (कोण्टा एरिया कमेटी सदस्या/पोलमपल्ली एलओएस कमाण्डर/ सिविल ऑर्गनाईजेशन कमाण्डर, ईनामी 5 लाख रूपये) करीगुड़म थाना चिंतागुफा जिला सुकमा के द्वारा 2 जुलाई को पुलिस अधीक्षक कार्यालय सुकमा में  सूरजपाल वर्मा, उप महानिरीक्षक (परि.) सीआरपीएफ रेंज कोंटा  एवं  किरण चव्हाण, पुलिस अधीक्षक जिला सुकमा के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया। 

दोनों आत्मसमर्पित नक्सलियों को कपड़ा एवं प्रोत्साहन राशि 25-25 हजार रूपये प्रदाय किया गया।  दोनों को ‘‘छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति’’ के तहत् सहायता राशि व अन्य सुविधायें प्रदाय कराये जाएंगे।

 आत्मसमर्पित महिला लगभग 22- 23 वर्ष एवं पुरूष नक्सली लगभग 14-15 वर्षों तक माओवादी संगठन में सक्रिय रहकर कई बड़ी-बड़ी नक्सल घटनाओं में शामिल रहे हैं। नक्सलियों को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में जिला पुलिस बल, डीआरजी सुकमा एवं 50, 219 वाहिनी सीआरपीएफ के आसूचना शाखा का विशेष प्रयास रहा है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news