सरगुजा

मृतक बंदी की होगी दाण्डिक जांच
04-Aug-2021 8:04 PM
 मृतक बंदी की होगी दाण्डिक जांच

अम्बिकापुर, 4 अगस्त। केन्द्रीय जेल अम्बिकापुर के जेल अधीक्षक ने बताया है कि कोरिया जिले के थाना केल्हारी के ग्राम डोडकी निवासी विचाराधीन बंदी धरमपाल पिता सुखी राम उप जेल मनेन्द्रगढ़ में सजा काट रहा था। इस बंदी के बिमार होने पर उसे मेडिकल कॉलेज अम्बिकापुर के अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया था। उपचार के दौरान उसकी मृत्यु 3 अगस्त 2021 को प्रात: 4:56 बजे हो गई थी। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री संजीव कुमार झा ने बंदी की मृत्यु की दण्डाधिकारी जांच के लिए अनुविभागीय दण्डाधिकारी अम्बिकापुर श्री प्रदीप साहू को जिम्मेदारी सौंपी है।

इसी प्रकार कोरिया जिले के थाना मनेन्द्रगढ़ ग्राम चौहाड़ा निवासी विचाराधीन बंदी गोपाल सिंह पिता जगधारी की मृत्यु 28 जुलाई 2021 को दोपहर 12:59 बजे हुई थी। इस प्रकरण में भी अनुविभागीय अधिकारी अम्बिकापुर को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।

जिल दण्डाधिकारी ने दाण्डिक जांच के कारणों का उल्लेख करते हुए कहा है कि दाण्डिक जांच में जेल में प्रवेश के समय बंदी के स्वास्थ्य की क्या स्थिति थी। बंदी कब बिमार हुआ उसे ईलाज के लिए जिला चिकित्सालय अम्बिकापुर कब भेजा गया। क्या बंदी अचानक बिमार हुआ और उसकी मृत्यु हो गई। बंदी का ईलाज कब कब और किसके द्वारा किया गया। उसे कौन-कौन सी औषधियां दी गई। बंदी किस बिमारी से ग्रस्त था। क्या बंदी को समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई। क्या बंदी को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में कोई लापरवाही तो नहीं बरती गई। यदि ऐसा हुआ है कि विलंब या लापरवाही के लिए दोषी अधिकारी अथवा कर्मचारी कौन-कौन है। बंदी के साथ यदि अमानुषिक कृत तो नहीं किया गया है जिससे बंदी की मृत्यु हुई हो। क्या बंदी को शारीरिक या मानसिक यातना दी गई है। यदि ऐसा है तो इसके लिए दोषी अधिकारी कर्मचारी कौन-कौन हैं। दोनों प्रकरणों में दाण्डिक जांच करने के बाद कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी को प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाना है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news