बलरामपुर

कांग्रेसियों ने महेंद्र कर्मा की जयंती मनाई
05-Aug-2021 7:58 PM
कांग्रेसियों ने महेंद्र कर्मा  की जयंती मनाई

राजपुर, 5 अगस्त। जिला उपाध्यक्ष खोरेन खोलखो के निवास स्थान पर कांग्रेसियों ने बस्तर टाइगर स्वर्गीय महेंद्र कर्मा की जयंती मनाई। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी ने कहा कि स्व. महेंद्र कर्मा बहुत दिलेर , आज उनकी 71वीं जयंती है और हम उन्हें नमन करते हैं।

इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष जिला प्रवक्ता सुनील सिंह ने कहा कि स्वर्गीय महेंद्र कर्मा नक्सल हिंसा के शिकार हो गए. बस्तर में उन्होंने सालवा जुडूम जैसी अहिंसक आंदोलन को प्रारंभ किया था और उसके जरिए ही बस्तर के अंदरूनी इलाकों तक अपनी पैठ बनाई थी। वे बस्तर जिला पंचायत के प्रथम अध्यक्ष भी थे। छत्तीसगढ़ की राजनीति में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के अलावा नेता प्रतिपक्ष भी रहे थे। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में उनका नाम साहसी व निडर नेता के रूप में सदैव याद किया जाता रहेगा।

इस दौरान सत्येंद्र पांडे, सुरेश सोनी, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष श्रीमती खोरेन खलखो, महामंत्री जितेंद्र गुप्ता, विकास बंसल,विद्यानंद दुबे, नूतन खलखो, आलोक सिंह,व अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news