रायपुर

बघेल, कर्मचारियों का डीए हड़पना चाहते हैं - साय
28-Jul-2022 6:11 PM
बघेल, कर्मचारियों का डीए हड़पना चाहते हैं - साय

रायपुर, 28 जुलाई। प्रदेश के कर्मचारी अधिकारी फ़ेडरेशन के  आंदोलन को समर्थन देने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय धरना स्थल पहुँचे।  अधिकारी कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए  साय ने कहा कि सीएम बघेल ने प्रदेश के किसान युवा कर्मचारी समेत हर वर्ग को ठगा है। जिसके चलते आज प्रदेश का काम काज ठप हो गया। पूरे प्रदेश में पाँच लाख कर्मचारी आंदोलन कर रहे और जीडीपी के नाम से अपना पीठ ठोकने वाली सरकार इस मामले में ख़ामोश क्यों हैं? केंद्र सरकार ने जब केंद्रीय कर्मचारियों के लिए डीए घोषित किया तो राज्य सरकार ने डीए घोषित न करके कर्मचारियों को निराश किया । ठीक अजित जोगी की तर्ज़ पर राज्य सरकार इनके एरियस की राशि हड़पने की फ़िराक़ में है । कर्मचारियों की माँग पूरी तरह जायज़ है जो यह उनका हक़ है जिसे सरकार को देना होगा। इस आंदोलन को भाजपा  अपना पूरा समर्थन देती है।इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव  ने 88 कर्मचारियों के संगठन के प्रतिनिधियों से भेंट कर लड़ाई जारी रखने को कहा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news