रायपुर

फेडरेशन की हड़ताल को भाजपा का समर्थन प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय पहुंचे
28-Jul-2022 6:23 PM
फेडरेशन की हड़ताल को भाजपा का समर्थन प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय पहुंचे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 28 जुलाई। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आव्हान पर पूरे प्रदेश में कर्मचारियों ने अपनी मंहगाई भत्ता एवं गृह भाड़ा भत्ते की मांगों को लेकर चौथे दिन भी हड़ताल पर रहे। गुरूवार को भाजपा ने हड़ताल का समर्थन किया है। प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने धरना स्थल पहुंचकर कर्मचारियों को संबोधित किया। साय ने कांग्रेस सरकार की तीखी आलोचना की। फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा, प्रमुख प्रवक्ता विजय झा व संजय सिंह ने  बताया कि आज भी  सभी जिलों  मुख्यालयों एवं संभागों में पिछले दो दिनों की अपेक्षा शतप्रतिशत सफल रहा। संपूर्ण छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़ के निवासियों को होने वाली परेशानियों और दिक्कतों के लिये फेडरेशन के संयोजक द्वारा खेद व्यक्त किया करते हुए कहा कि सरकार की हठधर्मिता और संवादहीनता के कारण छत्तीसगढ़ के निवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। चौथा दिन के आंदोलन में छत्तीसगढ़ के सभी संभाग प्रभारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत दो दिनों की अपेक्षा चौथे दिन अधिक संख्या में कर्मचारी अधिकारी प्रत्येक जिलों में धरना स्थल पर उपस्थित रहे। सभी हड़तालियों ने घर में हरेली की पूजा कर धरना स्थल पहुंचे।

छग कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के जिला संयोजक उमेश मुदलियार व जिला महासचिव राजेश सोनी ने बताया कि चौथे दिन के आंदोलन में बूढातालाब धरना स्थल में भारी संख्या में कर्मचारी अधिकारी उपस्थित रहे जिसके कारण धरना स्थल से सडक़ तक भीड़ उमड़ी रही। अगले दो दिन में यह आंदोलन अपने चरम पर रहेगा। फेडरेशन के  प्रांतीय संयोजक के निर्णय अनुसार  कल छत्तीसगढ़ का मुख्य त्यौहार  जिला एवम् ब्लॉक स्तरीय धरना स्थल पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति  के अनुसार  पारंपरिक तरीके से मनाए जाने का निर्णय लिया गया है। इस परंपरा अनुसार सभा स्थल पर नीमपत्ती लगाने के साथ ही कृषि कार्य में होने वाले कृषि औजारों की पारंपरिक तरीके से पूजा की जायेगी तथा गेड़ी चलाने का कार्यक्रम भी रखा गया है। इसके साथ ही  महिला कर्मचारियों  द्वारा छत्तीसगढ़ के  पारंपरिक व्यंजन  सभा स्थल में उपस्थित  कर्मचारियों को वितरित किया जाएगा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news