जशपुर

बिलासपुर में भाजपा की महतारी हुंकार रैली, बैठक में बनी रणनीति
08-Oct-2022 3:22 PM
बिलासपुर में भाजपा की महतारी हुंकार रैली, बैठक में बनी रणनीति

छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जशपुरनगर, 8 अक्टूबर। 
प्रदेश नेतृत्व के निर्दशानुसार गुरुवार को जिला भाजपा कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष रायमुनी भगत एवं महिला मोर्चा जिला संगठन प्रभारी सुषमा खलखो के मुख्य आतिथ्य में एवं महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ममता कश्यप की अध्यक्षता में 3 नवम्बर को बिलासपुर में होने वाली महतारी हुंकार रैली के संबंध में महिला मोर्चा की  जिला कार्यसमिति बैठक आयोजित की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला पंचायत की अध्यक्ष रायमुनी भगत ने कहा कि हमारे प्रदेश की महिलाएं जो आज शराब की वजह से घरेलु हिंसा के साथ-साथ मानसिक प्रताडऩा एवं बलात्कार जैसी संगीन अपराधों की शिकार हो रहीं है। शराब की वजह से कई माताओं ने अपने बेटों को खोया है, कई बहनों ने अपने सुहाग को खोया और कई बहनों ने अपने भाई को खोया है।

विगत चुनाव में वर्तमान की कांग्रेस सरकार ने महिलाओं की भावनाओं का मजाक उड़ाते हुए हाथ में गंगाजल लेकर प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी करने का वादा किया था और कई महिलाओं ने उन पर विश्वास जताते हुए उन्हें वोट दिया।लेकिन सत्ता में आने के बाद से छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार ने शराबबंदी करना तो दूर घरों तक शराब पहुँचाने का कार्य किया, प्रदेश भर में सैकड़ों की संख्या में नई शराब दुकानें खोली गई कोरोना संक्रमण के दौरान जब पूरा देश इस महामारी से परेशान था तब केंद्र की मोदी सरकार ने सबके घरों तक वैक्सिन पहुंचाने का कार्य किया वहीं छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने शराब की होम डिलीवरी शुरू कर घरों तक शराब पहुँचाने का जो कृत्य किया वह हम सभी महिलाओं की संवेदनाओं को झकझोरने वाला था।

पिछले 4 वर्षों के कार्यकाल में आज छत्तीसगढ़ एक खुशहाल प्रदेश से बदहाली के अँधेरे में धसता जा रहा है। रोजाना महिलाओं के साथ लूट, हत्या, हिंसा, अनाचार और बलात्कार जैसे घटनाएं घट रहीं हैं। महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही हैं।
जिला प्रभारी सुषमा खलखो ने  कहा कि वर्तमान कांग्रेस की सरकार से राज्य की महिलाएं बेहद दुखी व पीडि़त हैं। महिलाओं पर अनाचार, अत्याचार लगातार बढ़ता जा रहा है। कानून व्यवस्था की स्थिति ध्वस्त हो गई है। प्रदेश में महिलाओं के रोजगार के सबसे बड़े साधन रेडी-टू–ईट को अपने निहित स्वार्थ के चलते कांग्रेस सरकार ने ठेकेदार को सौंप दिया है। महिला स्व सहायता समूहों के कर्जमाफी का कांग्रेसी वायदा झूठा साबित हो रहा है। इन तमाम मुद्दों को लेकर महिला मोर्चा की कार्यकर्ता सडक़ पर उतरने की जंगी तैयारी प्रारंभ कर दी है।

महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष ममता कश्यप ने महतारी हुंकार रैली को सफल बनाने की अपील करते हुए कहा कि महीने भर तक चलने वाले इस अभियान में 14 से 15 अक्टूबर तक तहसील स्तर पर रैली निकाली जाएगी। स्थानीय स्तर पर निवासरत कांग्रेस विधायक व कांग्रेसी नेताओं के घर के सामने हल्ला बोलकर घेराव तथा तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसी तरह 18 से 19 अक्टूबर तक जिला स्तर पर कार्यक्रम होंगे।


28 अक्टूबर विधानसभा स्तरीय समस्त मोर्चा प्रकोष्ठों के साथ स्कूटी रैली निकालने का कार्यक्रम है। इसी प्रकार 3 नवम्बर को बिलासपुर में विशाल महतारी हुंकार रैली का आयोजन किया जा रहा है। जिसके जरिये राज्य की झूठी सरकार को बेनकाब किया जा सके।
बैठक को पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रजनी प्रधान एवं महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उमा देवी ने भी संबोधित किया। बैठक का संचालन मोर्चा जिला महामंत्री शारदा प्रधान ने किया एवं आभार डीडीसी अनिता सिंह ने किया।
उक्त जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी फैज़ान सरवर खान ने बताया कि बैठक में मुख्य रूप से शहर मण्डल के भाजपाध्यक्ष संतोष सिंह, जिला महामंत्री महिला मोर्चा भुनेश्वरी बेहरा, डीडीसी शांति भगत, शरद चौरसिया, मुकेश सोनी, नीतू गुप्ता, सुनीता रौशन, रंजना तिडू, मुन्नी गुप्ता, सावित्री देवी, प्रतिमा भगत, एंजेला खेस, पिंकी लकड़ा
सहित महिला मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news