जशपुर

11 पटवारियों के तबादले
12-Oct-2022 12:05 PM
11 पटवारियों के तबादले

शाम 4 बजे तक अपने अपने मुख्यालय में कार्यभार संभालने के सख्त निर्देश
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जशपुरनगर 12 अक्टूबर।
कलेक्टर ने 11 पटवारियों का स्थानांतरण किया। उन्होंने सभी पटवारियों को अपने अपने मुख्यालय में  आज शाम 4 बजे तक कार्य भार संभालने के सख्त निर्देश दिए हैं।

ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कलेक्टर कान्फ्रेंस में सभी कलेक्टरों को तीन वर्ष से अधिक अवधि में एक पटवारी हल्का में पदस्थ पटवारियों का अन्य हल्के में स्थानांतरण करने के निर्देश दिए थे।  इसी कड़ी में कलेक्टर डॉ.  रवि मित्तल ने राजस्व विभाग में कसावट लाने के लिए  पटवारियों को अन्य  हल्के में पदस्थ किया।

इनमें  मो. फारूख प.ह.नं. 03 सारूडीह, तहसील जशपुर को प.ह.नं. 01- चरईडांड़, तहसील दुलदुला,  हीरामणी सिदार प.ह.न. 10- केराडीह तहसील कुनकुरी को प.ह.नं. 11 घाघरा, तहसील मनोरा, पिताम्बर साहनी प.ह.नं. 01-चरईडाड़, तहसील दुलदुला को प.ह.नं. 46 गम्हरिया तहसील बगीचा,  रामाकांत सिंह पैकरा प.ह.नं. 23- कोल्हेनझरिया, तहसील फरसाबहार को प.ह.नं. 26- जमरगी बी, तहसील पत्थलगांव, सुनील कुमार खलखो प.ह.नं. 06-तपकरा तहसील फरसाबहार से  प.ह.नं. 17- पोरतेंगा तहसील जशपुर , संदीप कुमार भगत प.ह.नं. 09- सन्ना, तहसील सन्ना को प.ह.नं. 37 कोकियाखार, तह0 पत्थलगांव, महादेव सारथी प.ह.नं. 15- सोनगेरसा तहसील सन्ना को प.ह.नं. 27 कोनपारा, तहसील फरसाबहार,  विजय चौहान प.ह.नं. 17- छिछली (रा.) तहसील सन्ना को प.ह.नं. 08- कुन्दईबहार, तह. फरसाबहार, हेमराज यादव प.ह.नं. 06- पत्थलगांव, तहसील पत्थलगांव को प.ह.नं. 14- पण्डरापाठ, तहसील सन्ना,  प्लिज्यामा मिंज प.ह.नं. 18 कोड़ेकेला, तहसील पत्थलगांव को प.ह.नं. 17- कोरंगा, तहसील कांसाबेल,  बोनीफास खलखो प.ह.नं. 28- रेड्रे, तहसील पत्थलगांव को प.ह.नं. 02 महनई, तहसील सन्ना नवीन पदस्थापना किया गया हैै।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news