जशपुर

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों मेंं जिला खेल स्पर्धाएं
14-Oct-2022 5:08 PM
एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों मेंं जिला खेल स्पर्धाएं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जशपुरनगर, 14 अक्टूबर।
जशपुर जिले अंतर्गत संचालित 4 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों सन्ना, घोलेंग, सुखारापारा, ढूढरुडाड के छात्र-छात्राओं द्वारा खेल प्रतियोगिता भाग लिया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रभा प्रधान क्चष्ठष्ट सन्ना तथा अध्यक्ष रेशमा मिंज सरपंच सन्ना  द्वारा विजेता टीमों को शील्ड और मेडल प्रदाय कर पुरस्कृत किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रभा प्रधान  ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि खेल स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। आज के समय में बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों पर भी ध्यान देना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि बच्चों को अपने माता-पिता का हमेशा आदर  समान करना चाहिए।

सरपंच रेशमा मिंज ने छात्र-छात्राओं के उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जो छात्र-छात्राएं प्रतियोगिता में सफल हुए हैं, उनको बधाई दी गई किन्तु जो प्रतिभागी असफल हुए हैं उन्हें निराश न होकर दोगुनी क्षमता के साथ पुन: प्रयास करना चाहिए। प्राचार्य अंजना तिर्की  ने छात्र-छात्राओं को बताया कि मैं आपके लिए एक प्राचार्य नहीं बल्कि एक अभिभावक हूं, आप अपनी समस्या सीधे  कार्यालय में उपस्थित होकर मुझे बता सकते हैं। बच्चों को खेल से सुझाव के अलावा स्वास्थ्य के लिए बेहतर होता है, कोरोना काल में संस्थाएं बंद थी, किन्तु अभी वर्तमान में संस्थाएं संचालित हुई हैं। यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष कराया जाता है आगामी वर्ष में और बेहतर आयोजन का प्रयास किया जायेगा।

इस आयोजन में खेल प्रतियोगिता के अंतर्गत खो-खो, कबड्डी, फूटबॉल, व्हॉलीबाल, हैंडबॉल, बैडमिंटन, 100 मीटर, 200 मीटर एवं 400 मीटर दौड़ , 800 मीटर दौड़, 1600 मीटर दौड़, रिले रेस पैदल चाल, तवा फेक, गोला फेक तथा भाला फेक, शतरंज प्रतियोगिता आदि  का  आयोजन किया गया  इस प्रतियोगिता का आयोजन समूहवार 14 वर्ष से नीचे एवं 19 वर्ष नीचे में बालक-बालिका वर्गों में किया गया, जिसमें छात्र-छात्राएं बढ़-चढक़र भाग लिया।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news