सूरजपुर

पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह का जन्मदिन धूमधाम से मनाया
17-Oct-2022 3:05 PM
पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह का जन्मदिन धूमधाम से मनाया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रामानुजगंज,17 अक्टूबर।
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के जन्मदिन के अवसर पर जिला पंचायत के सभापति राजेश यादव के कार्यालय में जोरदार आतिशबाजी के बीच में केक काटा गया एवं सामूहिक भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं के द्वारा रमन सिंह को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके मुख्यमंत्री के रूप में कार्यकाल की जमकर सराहना की।

 इस अवसर पर जिला पंचायत के सभापति राजेश यादव ने डॉ रमन सिंह को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह का छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के रूप में 15 साल का कार्यकाल बेमिसाल था। छत्तीसगढ़ के विकास के लिए उन्होंने भरपूर कार्य किया। समाज के सभी वर्गों के लिए कार्य योजना बनाकर कार्य हुआ। पूर्व जनपद उपाध्यक्ष संजय गुप्ता ने डॉ रमन सिंह को जन्मदिन की बधाई देते हुए मुख्यमंत्री के रूप में उनके कार्यों की जमकर सराहना की। इस दौरान भाजयुमो जिला मंत्री अजय यादव, भाजयुमो नेता बिट्टू पाल, सुशीला खलखो, सुरेंद्र यादव,जोगेश मंडल, वेद प्रकाश सिंह विनोद यादव, अमृतर रॉय,कुलदीप विश्वास अनिल यादव, जीतन यादव,प्रह्लाद यादव, राजेश पासवान उदय भारतीय सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

क्षेत्र के युवा नेता एवं वर्तमान जिला पंचायत के सभापति राजेश यादव के नेतृत्व में विगत कई वर्षों से डॉ रमन सिंह के जन्मदिन के अवसर पर विविध कार्यक्रम का आयोजन किया जाता रहा है वहीं इस बार भी अपने कार्यालय डॉ रमन सिंह के जन्म दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news