सूरजपुर

भाजपा का स्थापना दिवस हर्ष व उत्साह के साथ मनाया
06-Apr-2024 8:44 PM
भाजपा का स्थापना दिवस हर्ष व उत्साह के साथ मनाया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
प्रतापपुर, 6 अप्रैल।
भारतीय जनता पार्टी मंडल कार्यालय प्रतापपुर में भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस हर्ष एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर में स्वास्थ्य लाभ के लिए भर्ती मरीजों को फल वितरण किया गया।

भारतीय जनता पार्टी संगठन के निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप 6 अप्रैल 2024 को भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस मंडल कार्यालय प्रतापपुर में भाजपा मंडल अध्यक्ष अक्षय तिवारी के मुख्य आतिथ्य  में मनाया गया।

कार्यक्रम के शुभारंभ में भाजपा मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित किया गया। मंडल अध्यक्ष अक्षय तिवारी, अजीत शरण सिंह, शिवचरण बापू के द्वारा पार्टी के गठन तत्कालीन परिस्थितियों एवं पार्टी के संस्थापक सदस्यों के द्वारा किए गए अविस्मरणीय कार्यों एवं योगदान पर प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम के उपरांत भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर में जाकर इलाज के लिए भर्ती मरीजों को फल वितरित किया।  इस दौरान मंडल महामंत्री अवधेश पाण्डेय विनोद श्रेष्ठ पार्षद अरविंद जैसवाल ,अंकुर जयसवाल, आनंद शुक्ला अजय जयसवाल विजेंद्र कश्यप आकाश मित्तल एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news