जशपुर

जिले के किसानों के खाते में 37 करोड़ की राशि हस्तांतरित
18-Oct-2022 2:56 PM
जिले के किसानों के खाते में 37 करोड़ की राशि हस्तांतरित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जशपुरनगर, 18 अक्टूबर।
मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने सोमवार को यहां उनके निवास कार्यालय में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य सरकार की तीन महत्वाकांक्षी योजनाओं-राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना तथा राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत हितग्राहियों के खाते में 1866 करोड़ 39 लाख रूपये की राशि ऑनलाइन अंतरित की।

मुख्यमंत्री बघेल ने ’राजीव गांधी किसान न्याय योजना’ की वर्ष 2021-22 की तीसरी किस्त के रूप में प्रदेश के 23 लाख 99 हजार 615 किसानों को कुल 1745 करोड़ रूपए, ’राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना’ के तहत वित्तीय वर्ष 2022-23 की राशि के रूप में 4 लाख 66 हजार 880 हितग्राहियों को 115 करोड़ 80 लाख 32 हजार रूपए और गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को 5 करोड़ 59 लाख रूपए की राशि का ऑनलाईन भुगतान किया। ऑनलाईन से जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल, सहकारिता विभाग, कृषि विभाग, विपणन विभाग के अधिकारीगण सीधे जुड़े थे।

राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत् जशपुर जिले 35765 किसानों को 36 करोड़ 84 लाख 81 हजार की राशि उनके खाते में तृतीय किश्त के रूप में हस्तांतरित की गई है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news