सरगुजा

धान खरीदी से पूर्व समस्याओं को दुरूस्त करने कलेक्टर के नाम राज्यपाल को ज्ञापन
20-Oct-2022 8:40 PM
धान खरीदी से पूर्व समस्याओं को दुरूस्त करने कलेक्टर के नाम राज्यपाल को ज्ञापन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर, 20 अक्टूबर।
किसानों की धान खरीदी से संबंधित समस्याओं को एक नवम्बर से पूर्व दुरूस्त करने की मांगों को लेकर भाजपा किसान मोर्चा सरगुजा ने राज्यपाल के नाम कलेक्टर सरगुजा को ज्ञापन सौंपा है।

ज्ञापन में किसान मोर्चा सरगुजा द्वारा राज्यपाल को किसानों से संबंधित जिले के समस्त जलाशय से सिंचाई हेतु रवि फसल के लिए पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने, बेमौसम बारिश के चलते धान, सोयाबीन व अन्य की फसलें बर्बाद हो गई है जिसकी तत्काल सर्वे कर क्षतिपूर्ति प्रदान किया जाए,बेमौस बारिश से खराब हुए फसलों का उचित सर्वे कर किसानों को प्रधानमंत्री बीमा का वास्तविक लाभ प्रदान किया जाए ,1 नवंबर से प्रारंभ हो रहे धान खरीदी की संपूर्ण तैयारी को सुनिश्चित करें ताकि किसानों को बरदाने व टोकन के नाम से भटकना न पड़े एवं 1 नवंबर से जो धान खरीदी रखी गई है उसके लिए सरगुजा जिले में विलंब से बारिश होने की वजह से खरीदी का समय 66 दिन को बढ़ाकर 90 दिन किया जाना किसानों के हित कर होगा इस हेतु ध्यानाकर्षण हेतु आग्रह किया।

ज्ञापन सौंपने वालों में किसान मोर्चा प्रदेश  सहसोशल मीडिया प्रभारी आकाश गुप्ता,नछत्तर सिंह,जिला महामंत्री किसान मोर्चा मनोज कंसारी, जिला उपाध्यक्ष काशी केशरी, सुनील बघेल, संतोष साहू,किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनीष बारी, अमित पटेल, दिवश दुबे, छोटे लाल माथुर, किसान मोर्चा मंडल महामंत्री मनोज प्रसाद, मंडल उपाध्यक्ष संजू कश्यप, रामनैन, जागेश्वर सहित किसान मोर्चा के पदाधिकारी व किसान शामिल रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news