सरगुजा

लक्ष्मी गुप्ता के जन्मदिन पर डेढ़ सौ से ज्यादा ने कांग्रेस का हाथ थामा
20-Oct-2022 8:54 PM
लक्ष्मी गुप्ता के जन्मदिन पर डेढ़ सौ से ज्यादा ने कांग्रेस का हाथ थामा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अम्बिकापुर, 20 अक्टूबर। जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा पिछड़ा वर्ग विभाग के अध्यक्ष लक्ष्मी गुप्ता के जन्मदिन पर अम्बिकापुर के कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस सरगुजा के द्वारा जिला स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया था। मुख्य अतिथि खाद्य एवं संस्कृति मंत्री  अमरजीत भगत  थे, कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष लक्ष्मी गुप्ता ने की। विशिष्ट अतिथि मंगला यादव थे।

 संगठन के विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री जी ने कर्मचारियों का डीए  बढ़ाया है, इस पर धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया गया। इस अवसर पर 150 से ज्यादा लोगों ने कांग्रेस प्रवेश किया। खाद्य मंत्री श्री भगत एवं जिला अध्यक्ष लक्ष्मी गुप्ता ने कांग्रेस का गमछा ओढ़ाकर विधिवत प्रवेश कराया।

मुख्य अतिथि मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि जब से कांग्रेस की सरकार बनी है, तब से यहां की जनता बहुत ही खुशहाल है, मुख्यमंत्री सभी वर्ग के लिए काम कर रहे हैं। वे विकास के लिए नए-नए आयाम गढ़ रहे हैं, आने वाले समय में कांग्रेस और भी मजबूत होकर अपना प्रदर्शन करेगी। चूंकि छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग बाहुल्य राज्य है अत: शासन की योजनाओं का लाभ भी पिछड़ा वर्ग के लोगों को  ज्यादा मिलता है और शासन एवं सत्ता में यहां के लोगों की भागीदारी भी अधिक रहती है।

 जिला अध्यक्ष लक्ष्मी गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की नीतियों से प्रभावित होकर आज यहां जो सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस प्रवेश किया है यह उसका जीवंत उदाहरण है। मुख्यमंत्री जी किसानों के लिए पिछड़े वर्ग के लोगों के लिए कर्मचारियों के लिए व्यापारियों के लिए, सर्वहारा वर्ग के लिए जो नई-नई नीति बना रहे हैं वह काबिले तारीफ है, और यही वजह है कि पूरे देश में नम्बर वन मुख्यमंत्री हैं। यह प्रवेश तो आज शुरुआत है आने वाले दिनों में अन्य दलों के लोग कांग्रेस में बहुसंख्यक मात्रा में प्रवेश करेंगे और कांग्रेस पहले से ज्यादा मजबूत होगा।

इसके बाद मंत्री भगत ने उपस्थित अतिथियों, पदाधिकारियों एवं जनसमुदाय के बीच केक कटवाकर लक्ष्मी गुप्ता का  जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर अतिथि के रूप में पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष  श्याम लाल जायसवाल,बार रुम के अध्यक्ष प्रविण गुप्ता, किसान कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री श्री तोमर, जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव लाल चंद यादव,छत्तीसगढ़ शासन किसान कल्याण बोर्ड के सदस्य संजय गुप्ता, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के प्रदेश सचिव इरफान सिद्दीकी, प्रदेश सचिव अवधेश गुप्ता थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news