सरगुजा

स्वच्छता कर्मी व डोर टू डोर समूह कर्मियों को प्रशिक्षण
26-Oct-2022 5:29 PM
स्वच्छता कर्मी व डोर टू डोर समूह कर्मियों को प्रशिक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भटगांव,26 अक्टूबर।
नगर पंचायत भटगांव के  स्वछता कर्मी व डोर टू डोर कचरा संग्रहण करने वाली स्व सहायता समूह की महिलाओं को स्किल डेवलपमेंट का प्रशिक्षण दिया गया।

गौरतलब है कि नगर पंचायत भटगांव के सभी वार्डों में 100 प्रतिशत डोर टू डोर कचरा संग्रहण का कार्य किया जाता है।वार्डो में स्वीपिंग कार्य व गारवेज का उठाव कराया जाता है, इन सभी कार्यों के संचालन नगर भटगांव के स्वच्छ भारत मिशन के नोडल अधिकारी उप अभियंता नीतिश गुप्ता द्वारा कौशल प्रशिक्षण समस्त कर्मचारियों को दिया गया।

कर्मचारियों द्वारा फील्ड में आने वाली व्यावहारिक समस्याओं को साझा किया गया। उनसे बचाव के संबंध में चर्चा किया गया,कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरण पीपीई किट प्रयोग सावधानियों के संबंध में चर्चा किया गया द्वारा ,साथ ही उपलब्ध कराए जाने वाले सभी आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराया गया है, उसका उपयोग प्रयोग सावधानी के संबंध में विस्तार से चर्चा किया गया।

इस संबंध में नगर पालिका अधिकारी  द्वारा बताया गया कि सभी कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरण निकाय द्वारा प्रदान किया गया जाता है साथ ही सभी को उपयोग किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है। नगर पंचायत के सभी कर्मचारियों को प्राय: सभी सुरक्षा उपकरण के साथ देखा जा सकता है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news