सरगुजा

धूमधाम से मनी दिवाली, जमकर हुई आतिशबाजी
26-Oct-2022 5:57 PM
धूमधाम से मनी दिवाली, जमकर हुई आतिशबाजी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर, 26 अक्टूबर।
सरगुजा जिला सहित अम्बिकापुर में दीपावली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। दीपों के इस त्योहार पर युवाओं ने जमकर आतिशबाजी की। घरों में दीप जलाकर पर्व को मनाया गया। पूरा शहर रोशनी से नहाया हुआ था।

लोगों ने अपने घरों को दुल्हन की तरफ सजाया हुआ था। सोमवार शाम को मां लक्ष्मी व श्री गणेश की पूजा कर पर्व मनाया। देर रात तक युवाओं ने पर्व पर जमकर आतिशबाजी की। वहीं सुबह से ही दुकानों पर मिठाइयों की जमकर खरीदारी की गई। बाजारों में पर्व को लेकर भारी भीड़ रही। ज्यादा भीड़ होने के कारण जाम की स्थिति बनी रही। हालांकि पुलिस भी पर्व को लेकर सतर्क नजर आई। पर्व को लेकर मेन बाजार, तलाई बाजार, सराफा बाजार, रेलवे गेट बाजार, छात्रावास रोड बाजार में भारी भीड़ देखने को मिली। इसके साथ-साथ लोगों में उत्साह सा दिखाई दिया।

सोमवार को दीपावली का त्योहार शांतिपूर्वक मनाया गया। सभी लोगों में शाम को माता लक्ष्मी व गणेश की पूजा अर्चना की। लोगों ने आतिशबाजी का खूब मजा लिया। बच्चे, महिलाओं व पुरूषों ने खूब पटाखे फोड़े। लोगों ने परिवार के साथ मिलकर खूब मस्ती की और त्योहार का लुत्फ उठाया

पीजी कॉलेज मैदान में पटाखों के लिए स्टाल लगाए गए थे। सुरक्षा को लेकर पुलिस द्वारा शहर में चाक चौबंद व्यवस्था की गई थी। शहर के सभी प्रमुख बाजारों में पुलिस कर्मचारी तैनात किए गए थे। दीपावली पर अनुमान के अनुसार लगभग 10 करोड़ से अधिक के पटाखे जलाए गए।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news