सरगुजा

लखनपुर जनपद उपाध्यक्ष गोवर्धन पूजा में हुए शामिल
27-Oct-2022 8:42 PM
लखनपुर जनपद उपाध्यक्ष गोवर्धन पूजा में हुए शामिल

खेल मैदान एवं तटबंध के लिए किया भूमिपूजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
लखनपुर, 27 अक्टूबर। 
बुधवार को क्षेत्र में गोवर्धन अन्नकूट पूजा आस्था के साथ मनाया गया। इसी तारतम्य ग्राम रजपुरी कला के गौठान में गोवर्धन अन्नकूट पूजा पर्व जनपद उपाध्यक्ष अमित सिंह देव के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुई।

जनपद उपाध्यक्ष ने ग्राम के पुजारी के साथ  वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गौठान में विराजमान गाय बैलों की पूजा अर्चना किये। इस दौरान उन्होंने अपने उदबोधन  में गोवर्धन पूजा से संबंधित पौराणिक मान्यता के बारे में बताया, भगवान श्री कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपनी कनिष्ठ उंगली में उठाकर सम्मान देते हुए प्रकृति पूजा का संदेश जनमानस को दिया वही राजा इंद्र  के कोप  से बृजवासियों तथा गौवंश की रक्षा के लिये हिंदू धर्म ग्रंथों में गाय को माता लक्ष्मी का दर्जा प्राप्त है। गौ माता वंदनीय पूजनीय है ,हमें गौ माता की रक्षा करनी चाहिए। बृज वासियों ने खुशियां मनाई थी तब  से गोवर्धन और  अन्नकूट पूजा साथ साथ मनाया जाता है।

छत्तीसगढ़ शासन ने गोवंश सुरक्षा संवर्धन के नजरिए से पंचायतों में गौठान योजना लागू कर गौमाता की सुरक्षा करने का संकल्प लिया है। हमें छत्तीसगढ़ शासन के इस महत्वकांक्षी योजना को समझते हुए लाभ लेना चाहिए। देवी अन्नपूर्णा को प्रभावित करने के लिए अनेकों प्रकार के व्यंजन बनाए जाते हैं प्रसाद के रूप में ग्रहण किया जाता है। गोवर्धन पूजा के साथ अन्न कूट की महिमा भी जुड़ी हुई है इसकी और भी अनेक पहलू हैं जिसे समझने की जरूरत है।

इस मौके पर जनपद उपाध्यक्ष अमित सिंह देव ने रजपुरी कला के आश्रित ग्राम धनपुरी पारा में खेल मैदान का समतलीकरण एवं तटबंध निर्माण का भूमि पूजन किया। आयोजित कार्यक्रम में जनपद मुख्य कार्यपालन अधिकारी वेद प्रकाश पांडे, ग्राम सरपंच विनोद सिंह, शैलेश पांडे, किसान कांग्रेस जिला मीडिया प्रभारी मकसूद हुसैन, सुखराम प्रजापति स्वयं सहायता समूह की महिलाएं तथा ग्रामवासी काफी संख्या में उपस्थित रहे। जनपद पंचायत क्षेत्र के उन ग्राम पंचायतों में गोवर्धन अन्नकूट पूजा उत्साह के साथ मनाया गया जिन पंचायतों में गौठान योजना संचालित है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news