जशपुर

अस्ताचलगामी सूर्य को व्रतियों के साथ अर्घ्य देने छठघाट पहुंचीं गोमती
30-Oct-2022 8:41 PM
अस्ताचलगामी सूर्य को व्रतियों के साथ अर्घ्य देने छठघाट पहुंचीं गोमती

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जशपुरनगर, 30 अक्टूबर।
रायगढ़ की भाजपा सांसद गोमती साय रविवार को अस्ताचलगामी सूर्य को व्रतियों के साथ अर्घ्य देने दुलदुला छठघाट पहुंचीं और डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया।

रविवार को जशपुर जिले के विकासखंड दुलदुला के छठघाट पहुंच कर सांसद गोमती साय ने छठ व्रतियों के साथ अस्ताचलगामी सूर्यदेव को अघ्र्य दिया तथा अस्ताचलगामी सूर्यदेव एवं उपस्थित छठ व्रती बहनों का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ममता कश्यप, भाजपा नेत्री उमा देवी, दुलदुला भाजपा मंडल अध्यक्ष कपिल साय के साथ भाजपा कार्यकर्ता भी छठघाट पर उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news