जशपुर

मनोरा-सोनक्यारी से 343 और आस्ता में 86 नए किसानों का पंजीयन
01-Nov-2022 7:57 PM
मनोरा-सोनक्यारी से  343 और आस्ता में 86 नए किसानों का पंजीयन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जशपुर, 1 नवम्बर।
छत्तीसगढ़ में धान की फसल उगाने वाले किसानों की संख्या साल दर साल बढ़ती ही जा रही है। इस साल मनोरा विकासखण्ड में 429 नए किसानों ने खरीफ सीजन में धान की फसल बेचने के लिए पंजीयन करवाया है।

दरअसल विकासखंड मुख्यालय में मनोरा और सोनक्यारी 1946 और आस्ता में 686 किसानों ने पंजीयन कराया है, जिसमें नए किसान मनोरा और सोनक्यारी से 343 और आस्ता में 86 किसानों ने नए पंजीयन करवाया है। एक नवंबर से शुरू हो रही धान खरीदी में मनोरा विकासखंड में कुल 2632 किसानों ने पंजीयन कराया है। अगर पिछले साल की बात करते हैं तो इस बार किसानों की बढ़ोतरी हुई, जिसमें 429 किसान नए पंजीयन कराया हैं।

पिछले साल धान खरीदी की आंकड़ा
मनोरा में 31580.40 , सोनक्यारी में 15075.60 , आस्ता में  18578.80  क्विंटल धान खरीदी हुई थी।
पिछले साल की पंजीयन
 मनोरा में 1182, सोनक्यारी में 435, आस्ता में 603 पंजीयन करवाया था।
कुल धान का रकबा
मनोरा में 2030.869, सोनक्यारी में 864. 221 और आस्ता में 1184.313 हेक्टेयर
पिछले साल इतने किसान लाभान्वित
मनोरा - 750, सोनक्यारी - 283, आस्ता - 368 किसान लाभान्वित हुए थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news