सरगुजा

स्वप्निल ने छत्तीसगढ़ मा आवव गौरव गीत किया लॉन्च
05-Nov-2022 8:35 PM
स्वप्निल ने छत्तीसगढ़ मा आवव गौरव गीत किया लॉन्च

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर, 5 नवंबर।
अंबिकापुर नगर के युवा  कलाकार स्वप्निल जायसवाल ने छत्तीसगढ़ का गौरव गीत छत्तीसगढ़ी मा आवव लॉन्च किया है।

शनिवार को अंबिकापुर प्रेस क्लब में पत्रकारों से चर्चा के दौरान स्वप्निल ने बताया कि हर राज्य का अपना गौरव गीत है, इसी को ध्यान में रखते हुए वह छत्तीसगढ़ के लिए गौरव गीत बनाया और उसे लॉन्च किया है। इस गीत के माध्यम से छत्तीसगढ़ की संस्कृति व टूरिज्म को बढ़ावा देना उद्देश्य है।

स्वप्निल ने बताया कि उनकी म्यूजिक कंपनी सीजी म्यूजिक हिट्स के बैनर तले छत्तीसगढ़ के गौरव पर आधारित छत्तीसगढ़ मा आवव गीत बनाया गया है। इसे कंपोज अनुपम बर्मन, स्वप्निल जायसवाल ने किया है। इस गीत को विक्की जैस ने लिखा है। छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना दिवस पर इस गौरव गीत को लांच किया गया है, इस गाने में 5 सिंगर ने अपनी आवाज दी है, जिसमें छत्तीसगढ़ की मशहूर बाल कलाकार आरू साहू, कलेक्टर राहुल देव,मुंबई की आकृति मेहरा, अनुपम एवं स्वप्निल जयसवाल ने आवाज दी है। इस गाने में एक्टर हिमांशु यादव हैं जो बिलासपुर के हैं।

स्वप्निल ने बताया कि उक्त गौरव गीत बनाने का आईडिया उन्हें 2 महीना पहले आया था, वह अपनी टीम के साथ एक महीना की कड़ी मेहनत के बाद इस गाने पर काम किया और इसे 1 नवंबर छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर लांच किया।

इस गाने को यूट्यूब फेसबुक सहित सारे म्यूजिक प्लेटफार्म पर लॉन्च किया गया है। इस गाने में सिन घाटारानी, शिवरीनारायण,मैनपाट,जशपुर,बस्तर के चित्रकूट सहित अन्य जगह से लिया गया है।  प्रेस वार्ता में में स्वप्निल जयसवाल के साथ उनके पिता राजेंद्र जायसवाल, सौरभ  मौजूद थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news