सरगुजा

कांग्रेस सरकार ने छग को अपराध व भ्रष्टाचार का गढ़ बना दिया है- साव
06-Nov-2022 7:33 PM
कांग्रेस सरकार ने छग को अपराध व भ्रष्टाचार का गढ़ बना दिया है- साव

'छत्तीसगढ़' संवाददाता 
अम्बिकापुर,6 नवंबर।
छत्तीसगढ़ भाजपा के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के प्रथम सरगुजा आगमन पर  भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओ ने जोरदार स्वागत व अभिनन्दन किया।

सरगुजा जिले की सीमा तारा से स्वागत का जो क्रम शुरु हुआ, वो उदयपुर, नवापारा, लखनपुर, मेन्ड्राकला, सांडबार, बिलासपुर चौक, अस्पताल चौक, जय स्तंभ चौक, सदर रोड, महामाया चौक, संगम चौक, लाइट गैलरी, देवीगंज रोड, घड़ी चौक होते हुए संकल्प भवन भाजपा कार्यालय में फूल माला, पटाखे तथा जोरदार नारों के साथ सम्पन्न हुआ। 

सरगुजा भाजपा के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। श्री साव जहाँ युवा मोर्चा के मोटर सायकल रैली में कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते नजऱ आये, वहीं कार्यकर्ताओं के बीच मांदर को गले में टांग थिरकते भी दिखे।

इस अवसर पर संकल्प भवन भाजपा कार्यालय में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के स्वागत से अभिभूत होकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि मैं भाजपा का झंडा लगाने वाला वह छोटा सा कार्यकर्ता हूँ जिसे पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष बना दिया है। भाजपा जनता, गाँव, गरीब, मजदूर, किसानों की पार्टी है जब एक छोटे कार्यकर्ता को संगठन ने प्रदेश अध्यक्ष बना दिया है तो आप सब भी अपने आप को प्रदेश अध्यक्ष मानकर काम करें। 

आगे उन्होंने कहा कि आज छत्तीसगढ़ राज्य का नाम छत्तीसगढ़ है, तो उसमें भाजपा व स्व. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का योगदान है। आगे उन्होंने कहा कि छतीसगढ़ का गठन क्षेत्र के विकास व उन्नति को लेकर हुआ था, परन्तु आज कांग्रेस सरकार ने इसे अपराध व भ्रष्टाचार का गढ़ बना दिया है।

छत्तीसगढ़ में भू माफिया, रेत माफिया, शराब माफिया, कोल माफिया, के यहाँ जब ईडी और आईटी के छापे पड़ रहे हैं तो हीरा, सोना, नोटों की गड्डी तथा बेनामी सम्पत्ति के कागजात मिल रहे हैं। कोयला, रेत, शराब ले कमीशन आवन दे अऊ दिल्ली कति जावन दे यही भूपेश सरकार की नीति है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news